30/06/2025
🔴 *महत्वपूर्ण सूचना – Dummy Hotel Booking पर वीज़ा लेने वाले एजेंट्स के लिए सख़्त कार्यवाही शुरू*
सऊदी अरब की हज एवं उमराह मंत्रालय ने उन यात्रियों और एजेंट्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है जो Dummy या Fake Hotel Bookings के आधार पर उमराह वीज़ा जारी करवा रहे हैं और ग्रुप्स को भेज रहे हैं।
🛑 *आने वाले 5 दिनों में कई ऐसी कंपनियां*
*पूर्ण रूप से बंद की जा रही हैं, जो इस प्रकार की अवैध प्रक्रिया में लिप्त हैं* ।
🎯 *इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं:*
1. मदीना प्रवेश पर रोक – जिन यात्रियों की बुकिंग सिस्टम में मान्य नहीं है, उन्हें मदीना में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
2. नुसुक प्लेटफॉर्म से मदीना और मक्का होटल लेना अनिवार्य है – बिना नुसुक से रजिस्टर्ड होटल के:
• कोई होटल चेक-इन नहीं मिलेगा
• कोई ट्रांसपोर्ट अलॉट नहीं होगी
• और रौज़ा-ए-रसूल ﷺ की ज़ियारत (Rawdah Permit) भी नहीं मिलेगी।
3. यात्रियों को वहां पहुँचने के बाद काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ एजेंट्स की भी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान हो रहा है।
👉 इसलिए हम सभी को यह सूचित करना चाहते हैं कि थोड़े से लाभ या सुविधा के लिए कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जो बाद में आपके हाजियों को परेशानी में डाल दे या आपकी साख को नुकसान पहुँचाए।
✅ *सभी बंधुओं से निवेदन है कि:*
• केवल ऑथोराइज़्ड, नुसुक रजिस्टर्ड होटल्स की बुकिंग के साथ ही वीज़ा प्रोसेस करें।
• किसी भी शॉर्टकट या अनाधिकृत माध्यम का प्रयोग न करें।
• अपने हाजियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दें।
अपनी जिम्मेदारी को समझें, और केवल प्रमाणिक और सऊदी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सिस्टम का ही पालन करें।
🤝 हम सबका कर्तव्य है कि हज व उमराह के इस पवित्र कार्य को पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी से करें।
📢 *हमारी कंपनी की नीति स्पष्ट है:*
हमारा लक्ष्य है कि हर हाजी को इज्ज़त, सुविधा और सम्मान के साथ उमराह यात्रा कराई जाए।
❌ *हम किसी भी तरह के डमी होटल या शॉर्टकट प्रोसेस का समर्थन नहीं करते* ।
🤝 आप सभी ट्रैवल पार्टनर्स से अनुरोध है कि इस मैसेज को अपने नेटवर्क में फ़ॉरवर्ड करें और इस गंभीर मुद्दे की जानकारी हर एजेंट तक पहुँचाएं
अल कोहिनूर उमरा टूर जोधपुर
097995 84597