Gurdeep Taruana

Gurdeep Taruana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gurdeep Taruana, Tourist Information Center, vpo Taruana, Kalanwali.

एक सज्जन रेलवे स्टेशन पर बैठे गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे तभी जूते पॉलिश करने वाला एक लड़का आकर बोला~ ‘‘साहब! बूट पॉलिश ?...
13/12/2022

एक सज्जन रेलवे स्टेशन पर बैठे गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे तभी जूते पॉलिश करने वाला एक लड़का आकर बोला~ ‘‘साहब! बूट पॉलिश ?’’

उसकी दयनीय सूरत देखकर उन्होंने अपने जूते आगे बढ़ा दिये, बोले- ‘‘लो, पर ठीक से चमकाना।’’

लड़के ने काम तो शुरू किया परंतु अन्य पॉलिशवालों की तरह उसमें स्फूर्ति नहीं थी।

वे बोले~ ‘‘कैसे ढीले-ढीले काम करते हो? जल्दी-जल्दी हाथ चलाओ !’’

वह लड़का मौन रहा।

इतने में दूसरा लड़का आया। उसने इस लड़के को तुरंत अलग कर दिया और स्वयं फटाफट काम में जुट गया। पहले वाला गूँगे की तरह एक ओर खड़ा रहा। दूसरे ने जूते चमका दिये।

‘पैसे किसे देने हैं?’ इस पर विचार करते हुए उन्होंने जेब में हाथ डाला। उन्हें लगा कि ‘अब इन दोनों में पैसों के लिए झगड़ा या मारपीट होगी।’ फिर उन्होंने सोचा, ‘जिसने काम किया, उसे ही दाम मिलना चाहिए।’ इसलिए उन्होंने बाद में आनेवाले लड़के को पैसे दे दिये।

उसने पैसे ले तो लिये परंतु पहले वाले लड़के की हथेली पर रख दिये। प्रेम से उसकी पीठ थपथपायी और चल दिया।

वह आदमी विस्मित नेत्रों से देखता रहा। उसने लड़के को तुरंत वापस बुलाया और पूछा~ ‘‘यह क्या चक्कर है?’’

लड़का बोला~ ‘‘साहब! यह तीन महीने पहले चलती ट्रेन से गिर गया था। हाथ-पैर में बहुत चोटें आयी थीं। ईश्वर की कृपा से बेचारा बच गया नहीं तो इसकी वृद्धा माँ और बहनों का क्या होता,बहुत स्वाभिमानी है... भीख नहीं मांग सकता....!’’

फिर थोड़ा रुककर वह बोला ~ ‘‘साहब! यहाँ जूते पॉलिश करनेवालों का हमारा समूह है और उसमें एक देवता जैसे हम सबके प्यारे चाचाजी हैं जिन्हें सब ‘सत्संगी चाचाजी’ कहकर पुकारते हैं। वे सत्संग में जाते हैं और हमें भी सत्संग की बातें बताते रहते हैं। उन्होंने ही ये सुझाव रखा कि ‘साथियो! अब यह पहले की तरह स्फूर्ति से काम नहीं कर सकता तो क्या हुआ???

ईश्वर ने हम सबको अपने साथी के प्रति सक्रिय हित, त्याग-भावना, स्नेह, सहानुभूति और एकत्व का भाव प्रकट करने का एक अवसर दिया है।जैसे पीठ, पेट, चेहरा, हाथ, पैर भिन्न-भिन्न दिखते हुए भी हैं एक ही शरीर के अंग, ऐसे ही हम सभी शरीर से भिन्न-भिन्न दिखाई देते हुए भी हैं एक ही आत्मा! हम सब एक हैं।

स्टेशन पर रहने वाले हम सब साथियों ने मिलकर तय किया कि हम अपनी एक जोड़ी जूते पॉलिश करने की आय प्रतिदिन इसे दिया करेंगे और जरूरत पड़ने पर इसके काम में सहायता भी करेंगे।’’

जूते पॉलिश करनेवालों के दल में आपसी प्रेम, सहयोग, एकता तथा मानवता की ऐसी ऊँचाई देखकर वे सज्जन चकित रह गये औऱ खुशी से उसकी पीठ थपथपाई...औऱ सोंचने लगे शायद इंसानियत अभी तक जिंदा है.....!!

भारतीय महिला टीम के लिए याद रखने वाली रात। पिछले साल उन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के जीत के 26वें सिलसिले को...
12/12/2022

भारतीय महिला टीम के लिए याद रखने वाली रात। पिछले साल उन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के जीत के 26वें सिलसिले को तोड़ा था, और आज रात उन्होंने टी20आई में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की 16वीं जीत का क्रम समाप्त कर दिया।

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रनों से हरा दिया है। यही बांग्लादेश की असली हैसियत थी लेकिन भारतीय टीम पहले 2 म...
11/12/2022

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रनों से हरा दिया है। यही बांग्लादेश की असली हैसियत थी लेकिन भारतीय टीम पहले 2 मुकाबलों में ऐसा करने में नाकाम रही। नतीजा.... सीरीज में शर्मनाक हार। इंटेंट बहुत जरूरी है। जिस तरह ईशान किशन और विराट कोहली ने पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उसी समय निश्चित हो गया कि हम पहाड़ जैसा बड़ा स्कोर बनाएंगे। एक बार स्कोरबोर्ड पर 408 रन लग गए, वहां से बांग्लादेश पूरी तरह मुकाबले से बाहर हो क्या।

जिस इबादत हुसैन को सबसे धमाकेदार गेंदबाज कहा जा रहा था, उसने 9 ओवरों में 80 रन लुटाए। मुस्तफिजुर रहमान की तरफ से भी 66 रन आए। मेहदी हसन मिराज ने 76 और अनुभवी शाकिब अल हसन ने भी भारतीय बल्लेबाजों को 68 रनों का तोहफा दिया। एक वक्त पर जिस तस्कीन अहमद के हाथों में भारतीय बल्लेबाजों के कटे हुए सिर का कट आउट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, उसने अपने कोटे के 10 ओवरों में 89 रन लुटाए।

इस प्रदर्शन से एक बात जो स्पष्ट हो गई है, वह यह है कि अगर भारत को मुकाबले जीतने हैं तो आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा। ऐसा करने में ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज सक्षम हैं। बगैर किसी दुविधा के चयनकर्ताओं को सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों का चयन करना होगा जो अपनी बल्लेबाजी से सामने वाली टीम को मारकर तोड़ने की क्षमता रखते हैं। इतना मार मारना है कि गेंदबाजों तक बात ही ना पहुंचे।

इंग्लैंड को 2015 विश्वकप में इसी बांग्लादेश ने हराया था और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। उसके बाद इंग्लिश टीम ने जिस एग्रेशन के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया, सबसे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2019 और फिर T-20 वर्ल्ड कप 2022 अपने नाम कर लिया। आज विराट और इंसान की बल्लेबाजी में वही रौंदने वाला अंदाज नजर आया, जिसकी भारतीय टीम को लंबे अरसे से दरकार है। एक तरफ ईशान और विराट की पारियों की बदौलत भारत ने वनडे में छठी बार 400 के पार का स्कोर बनाया, तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों ने भी पूरी आक्रामकता के साथ बॉलिंग करते हुए कमाल दिखाया।

अगर भारत आक्रामकता के साथ खेलेगा
तब 2023 वनडे वर्ल्ड कप जरूर जीतेगा ❤️

यह कोई आम तस्वीर नहीं है। अगर कलेजा बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है तो आंखों से आंसू भी आ सकते हैं। रोहित पहली बार T-20 वर्ल्ड...
11/12/2022

यह कोई आम तस्वीर नहीं है। अगर कलेजा बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है तो आंखों से आंसू भी आ सकते हैं। रोहित पहली बार T-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे हैं और उन्हें मालूम था कि अगर पाकिस्तान के हाथों पहला मुकाबला हार गए तो बहुत आलोचना होगी। समूचे हिंदुस्तान की दिवाली काली हो जाएगी। 31 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए 160 चेज करते हुए जीत बहुत मुश्किल लग रही थी। यहां से सिर्फ एक खिलाड़ी मुकाबला बदल सकता था....कोहली... किंग कोहली।

जीतने के लिए अंतिम 8 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद.. हारिस रऊफ की स्लोअर बॉल और विराट का डाउन द ग्राउंड छक्का...! ओवर की अंतिम गेंद और फाइन लेग के ऊपर से विराट का फ्लिक शॉट...! अब किंग ने मारा है तो भला गेंद बगैर सिक्स गए रुक कैसे सकती है? जीतने के लिए बाकी बची 6 गेंदों में अब 16 रन बनाने थे।

मोहम्मद नवाज के अंतिम ओवर की चौथी गेंद कमर के ऊपर नो बॉल थी। किंग ने छक्का जड़कर मुकाबला लगभग खत्म कर दिया। फिर अश्विन ने सिंगल लेकर औपचारिक रूप से यह मैच हमारे नाम कर दिया। मुकाबले के बाद रोहित ने बयान दिया कि विराट के हारिस रऊफ को 19वें ओवर में लगाए गए दो छक्कों ने पूरा मैच बदल कर रख दिया। इसलिए जब भारत जीत गया तो हिटमैन ने मैदान पर आकर विराट को कंधों पर उठा लिया। मन नहीं भरा तो कसकर गले से लगा लिया।

किंग कोहली उम्मीदों का अनंत आसमान है
करोड़ों चाहने वालों की उसमें बसती जान है ❤️

विराट को किंग क्यों बुलाते हैं? 1021 दिनों के बाद एशिया कप के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट शतक की दहलीज ...
11/12/2022

विराट को किंग क्यों बुलाते हैं? 1021 दिनों के बाद एशिया कप के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट शतक की दहलीज पर खड़े थे। कोहली ने छक्का मारकर सेंचुरी पूरी की। अब 1214 दिनों के बाद विराट वनडे सेंचुरी की कगार पर पहुंच चुके थे। फिर एक दफा विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। भले ही शतक नहीं बन रहा था लेकिन मेहनत में कोई कमी नहीं थी। किंग ने सोच कर रखा था कि चाहे कितना भी बड़ा कीर्तिमान क्यों ना हो, टूटेगा तो छक्के से ही।

14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शतक जड़ने के बाद विराट ODI में सेंचुरी नहीं लगा सके थे। सवाल बहुतेरे खड़े हो गए। कुछ लोगों का वश चलता तो सबसे पहले किंग को ही वाइट बाल टीम से बाहर का रास्ता दिखाते। बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने अपने करियर का 72वां शतक जड़ा। अपनी पारी में विराट ने 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। यह टीम इंडिया की जीत में उनका 50वां शतक था। विराट ने जिस एफर्टलेस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह साबित कर रहा था कि किंग का बल्ला अभी कम से कम 5 साल और दुनिया पर राज कर सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान किशन के 210 रनों जितनी तारीफ की जाए, कम है। पर उसमें विराट का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। जब ईशान बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक जड़ने के करीब थे, उन्होंने कहा कि मैं छक्का मारकर ऐसा करना चाहता हूं। हकीकत ये है कि ईशान ने भी शुरू से विराट को ऐसा करते हुए देखा है। पर विराट ने उन्हें सलाह दी कि तुम्हारा पहला शतक है, बगैर किसी रिस्क के इसको पूरा करो। उसके बाद जैसी धमाकेदार बल्लेबाजी करनी है, करते रहना। ईशान ने विराट की सलाह मानी और 24वें ओवर की पहली गेंद पर अफीफ हुसैन के खिलाफ बैकवर्ड स्क्वायर लेग में चौके के लिए स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया। जिस तरह कप्तान ना होने के बावजूद विराट साथी खिलाड़ियों का ध्यान रखते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। अगर कहीं ईशान शतक के लिए हवाई फायर करने में चूक जाते, तो उन्हें सेंचुरी ना लगा पाने का अफसोस ताउम्र रहता।

इसलिए विराट की सलाह को ईशान ने सिर-आंखों पर रखा और 35वें ओवर की अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ सिंगल लेकर ही दोहरा शतक पूरा किया। इधर ईशान ने डबल सेंचुरी लगाई और उधर विराट ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ईशान का सिंगल पूरा भी नहीं हुआ था और विराट ने दोनों हाथ हवा में लहरा कर खुशी का इजहार किया। फिर थिरकते हुए ईशान को गले से लगा लिया। जो खिलाड़ी अपने रिकॉर्ड से ज्यादा साथी खिलाड़ी की उपलब्धि पर जश्न मनाता है, वही किंग कोहली कहलाता है।

किंग कोहली का सम्मान... सदा करेगा हिंदुस्तान।❤️

Address

Vpo Taruana
Kalanwali
125201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurdeep Taruana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share