Himachal Pradesh Tourism Info

Himachal Pradesh Tourism Info We can make your trip memorable. For any genuine query feel free to text us anytime...

Very rare moments.. hardly ever been captured. Only the person who loves the mountains understands this weather...      ...
08/04/2026

Very rare moments.. hardly ever been captured. Only the person who loves the mountains understands this weather...

हमारे लोकप्रिय नेता जी।
27/06/2025

हमारे लोकप्रिय नेता जी।

“जवान लड़का है, इस उम्र में नींद ज़्यादा आती है – इसकी गलती नहीं है!”

दिसंबर का महीना था और शिमला की ठिठुरती ठंड। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह का कुल्लू ज़िले का प्रवास था। वैसे तो मैं मुख्यमंत्री का आईटी सलाहकार था और मुख्यमंत्री के सरकारी दौरों में मेरा कोई खास महत्व नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री महोदय का आदेश था कि जब उचित हो, ‘कंप्यूटर बॉय’ को मुख्यमंत्री के साथ दौरों में जाना चाहिए (मेरा नाम ‘कंप्यूटर बॉय’ कैसे पड़ा, इसके पीछे भी एक कहानी है, जो कभी और साझा करूंगा)।

खैर, वीरभद्र जी के अधिकतर प्रदेश प्रवास सुबह 7 बजे अन्नाडेल हेलीपैड से शुरू होते थे। आदेश के अनुसार सभी को प्रस्थान के 15 मिनट पूर्व हेलीपैड पहुंचना होता था। हेलिकॉप्टर पर मुख्यमंत्री जी के साथ जाने वालों की सूची पिछली रात तैयार कर पायलट एवं सुरक्षा अधिकारियों को दे दी जाती थी।

सुबह जब मैं अपने आवास से निकला, तो पता लगा कि मेरे घर की सड़क पर एक महोदय अपनी गाड़ी लगा गए हैं! गाड़ी की विंडशील्ड पर एक नंबर लिखा था, जिस पर मेरे गाड़ी चालक ने कॉल करके गाड़ी हटाने का संदेश दे दिया था। पता चला कि IGMC के डॉक्टर साहब नाइट ड्यूटी से आकर गाड़ी मेरे घर के आगे खड़ी कर गए हैं और उनके आने व गाड़ी हटाने में 10 मिनट लग गए। जैसे ही विधानसभा की ओर से अन्नाडेल के लिए मोड़ लिया, वहां तैनात पुलिसकर्मी से पता चला कि मुख्यमंत्री जी का काफ़िला 5 मिनट पहले ही हेलीपैड की ओर जा चुका है।

वीरभद्र जी का नियम था कि अपने दिन के प्रथम कार्यक्रम में वे हमेशा समय से पहले पहुंच जाते थे। मैंने गाड़ी चालक को तेज चलने को कहा। हेलीपैड के पास आते ही हेलिकॉप्टर के पंखों की आवाज़ सुनाई देने लगी, और मुझे पता चल गया कि आज की फ्लाइट मिस हो गई है। गाड़ी को ग्राउंड में आते देख हेलिकॉप्टर का पंखा धीमा होने लगा, और कुछ ही क्षणों में दरवाज़ा खुला और मुझे अंदर आने का इशारा हुआ! मैं एक सांस में छलांग लगाकर हेलिकॉप्टर के अंदर प्रवेश कर गया।

जैसे ही अंदर गया, वीरभद्र सिंह जी अपनी पहली सीट पर बैठे अख़बार पढ़ रहे थे (यह उनकी नामित सीट थी)। उनके पैर छूकर ‘गुड मॉर्निंग राजा साहब’ बोलकर लेट आने के लिए क्षमा मांगी। राजा साहब ने कोई जवाब नहीं दिया, केवल मुस्कुरा दिए… मुझे पता था कि अब सिक्योरिटी और सीनियर अफसरों से कुछ कठोर सुनने को मिलेगा, इसलिए चुपचाप अपनी सीट पर जाकर नज़रें झुकाए सीट बेल्ट बांध ली। तभी एक सीनियर अफसर बोले: “टाइम पर आया करो – कोई डिसिप्लिन नाम की चीज़ होती है बुटेल साहब।” सामने बैठे सुरक्षा अधिकारी ने भी उनके स्वर में हाँ मिलाते हुए कहा कि “अगली बार लेट हुए तो हेलिकॉप्टर में आने नहीं दिया जाएगा…”

इस तनाव को देखते हुए राजा साहब ने अख़बार साइड वाली सीट पर रख दिया और बोले:
“जवान लड़का है, इस उम्र में नींद ज़्यादा आती है – इसकी गलती नहीं है!”

ऐसा सुनते ही सभी लोग ज़ोर से हँसने लगे… और मेरी भी साँसों में साँस आई – तनाव का माहौल खुशनुमा हो गया।

(Re-sharing after 5 years on his birth anniversary and upcoming 4th death anniversary)

In a bold new chapter for Himalayan tourism, Himachal Pradesh has officially thrown open its previously restricted borde...
10/06/2025

In a bold new chapter for Himalayan tourism, Himachal Pradesh has officially thrown open its previously restricted border regions—including Shipki‑La, Lepcha‑La, Giu, Rani Kanda, and key areas in Lahaul‑Spiti—to regulated tourism. This landmark decision was greenlit by the Ministry of Defence and will be inaugurated by Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on June 10, 2025, ushering in transformative opportunities for both travellers and local economies.

आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है उम्मीद हर भारतीय देश हित और देश प्रगति की ओर कार्यरत रहे।
26/01/2025

आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है उम्मीद हर भारतीय देश हित और देश प्रगति की ओर कार्यरत रहे।

धौलाधार की आगोश में मेरा आशियांना..
11/12/2023

धौलाधार की आगोश में मेरा आशियांना..

Welcome to Himachal Pradesh
28/09/2023

Welcome to Himachal Pradesh

Western Himalayas , snow laden mountains zoom in - out view...
28/09/2023

Western Himalayas , snow laden mountains zoom in - out view...

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on   said the   was strengthening air connectivity in the State, ...
13/09/2023

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on said the was strengthening air connectivity in the State, and 16 heliports were being constructed across districts, including tribal regions and far-flung snowbound areas of the hill State, in a bid to attract .

He said heliports were being established in a phased manner to facilitate tourist access to in Himachal Pradesh, with the aim of increasing footfalls and achieving the target of five crore tourist arrivals in a year.

Address

Nagrota Bagwan Near Gurudwara ( Tharu)
Kangra
176047

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Pradesh Tourism Info posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal Pradesh Tourism Info:

Share

Category