Kullu news update

Kullu news update incredible.himachal.in
Himachal pyara hai
culture history nature � stories share �

18/08/2026
12/07/2026
‘हिम रंग षष्ठी’ के द्वितीय दिवस पर ‘बाबूजी’ का मार्मिक मंचनKullu News कुल्लू न्यूज़ कुल्लू के अटल सदन स्थित अंतरंग सभागा...
12/07/2026

‘हिम रंग षष्ठी’ के द्वितीय दिवस पर ‘बाबूजी’ का मार्मिक मंचन
Kullu News कुल्लू न्यूज़
कुल्लू के अटल सदन स्थित अंतरंग सभागार में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल के तीन दिवसीय ‘हिम रंग षष्ठी’ ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव के दूसरे दिन लेखक मिथिलेश्वर की कहानी पर आधारित नाटक ‘बाबूजी’ का भावपूर्ण मंचन किया गया।

नौटंकी शैली में सजीव संगीत के साथ प्रस्तुत इस नाटक ने पारिवारिक रिश्तों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन मूल्यों को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और उन्हें भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

12/07/2026
31/01/2026

कुल्लू पहुंचे सनी देओल। शोभला मल्टीप्लेक्स में देखी ‘बॉर्डर 2। दर्शकों और सुरक्षा बलों के साथ फिल्म का आनंद लिया।

🔴 कुल्लू में बेटी ने दी अपने पिता को मुखाग्नि🔴 पिता ने हमें परियों की तरह पाला हमारा भी फर्ज बनता है इन्हे बेटे की कमी न...
16/11/2025

🔴 कुल्लू में बेटी ने दी अपने पिता को मुखाग्नि

🔴 पिता ने हमें परियों की तरह पाला हमारा भी फर्ज बनता है इन्हे बेटे की कमी न होने दे : बेटी रेखा,,,,,,
भुंतर, 16 नवंबर। कुल्लू रामशिला निवासी गुलजारी लाल के निधन के बाद उनकी बेटी रेखा ने अपने पिता को मुख्यग्नि देकर बेटी और बेटे का कर्तव्य निभाया। गुलजारी लाल की चार बेटियां रेखा, अन्नू, मीना व पूजा है लड़का कोई नहीं। सभी बेटियां पिता के अंतिम संस्कार को लेकर कुल्लू के भूतनाथ शमशान घाट तक पहुंची और अंतिम संस्कार की सभी रस्मे निभाई । हालांकि चारों बेटियों की शादियां हो चुकी है लेकिन सभी का पिता से बहुत ही लगाव है। गुलजारी लाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनकी धर्मपत्नी रामी देवी व बेटियों ने इनका बहुत इलाज करवाया।
गुलजारी लाल की गत शुक्रवार को ज्यादा ही तबीयत बिगड़ी तो धर्मपत्नी व बेटियां उन्हें उपचार को पीजीआई चंडीगढ़ ले कर गई। लेकिन वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। फिर इन्हे शनिवार को कुल्लू अस्पताल ले आए। बेटी रेखा ने अपनी बहनों व मां के साथ पिता के इलाज को लेकर बहुत भागदौड़ की लेकिन पिता को नहीं बचा पाई गुलजारी लाल रविवार सुबह सभी को अलबिदा कह गए।

बेटी रेखा का कहना है कि पिता ने हमें एक परी की तरह पाला कभी किसी चीज की कमी महसूस न होने दी, हमारा भी फर्ज बनता था इन्हे बेटे की कमी न होने दे। पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटी रेखा ने दी मुखाग्नि, हिन्दूधर्म में पौराणिक मान्यता है कि बाप की चिता को मुखाग्नि बेटा ही देता है, जिसके बेटे नहीं होते उनकी चिता को भतीजा या फिर कोई करीबी ही आग लगाता है, लेकिन कुल्लू की रेखा ने अपने पिता की मौत के बाद उन्हें इस बात का मलाल होने नहीं दिया कि उनका कोई बेटा नहीं है। अंतिम संस्कार करते हुए समाज में फैले बेटा-बेटी में अंतर को करारा जवाब दिया है।

माता हिडिंबा– शक्ति और संरक्षण की देवी -माता हिडिंबा का उग्र रूप हमें यह याद दिलाता है कि बुराई और अन्याय के सामने भी हम...
22/10/2025

माता हिडिंबा– शक्ति और संरक्षण की देवी
-
माता हिडिंबा का उग्र रूप हमें यह याद दिलाता है कि बुराई और अन्याय के सामने भी हमें डटकर खड़े होना चाहिए। उनका तेजस्वी स्वरूप भक्तों की रक्षा करता है और धर्म की स्थापना करता है।

जय मां हिडिंबा #

19/10/2025

जय श्री राम जय बजरंगबली हनुमान जन्मोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Manali
Kullu
175101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kullu news update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category