Rishabh Adventure

Rishabh Adventure Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rishabh Adventure, Tour guide, Sector 7, Gomtinagar extension, Lucknow.

मेरा **माता पूर्णगिरि यात्रा** का अनुभव और सीख पूरी पोस्ट ज़रूर पढ़े ताकि आपसे वो ग़लतियाँ ना हो🙏🏻1 april को मेरी lko to...
04/04/2023

मेरा **माता पूर्णगिरि यात्रा** का अनुभव और सीख पूरी पोस्ट ज़रूर पढ़े ताकि आपसे वो ग़लतियाँ ना हो🙏🏻
1 april को मेरी lko to tanakpur सुबह 8.10से त्रिवेणी एक्सप्रेस थी हम फ़ैमिली के साथ बाराबंकी से lko चारबाग़ stn अपनी car से पहुँचे रिसीप्ट कटा के जानकारी के अभाव मे गाड़ी प्रीमियम पार्किंग मे खड़ी कर दी जिस कारण हमे 40 घंटे का 400 किराया पड़ा!
(आप अपनी गाड़ी नार्मल पार्किंग मे खड़ी करे और रेट की स्पष्ट जानकारी ज़रूर कर लें!)
ट्रेन 3 घंटे लेट आई और 4 घंटे लेट पहुँचायी यानी रात्रि 7.30
(आप रात मे bbk या lko से बरेली फिर वहाँ से bus से सुबह ही tanakpur पहुँच सकते है इससे आपको पूरा
दिन tanakpur के लिए मिल जाएगा)
stn से हम 10 rs का e रिक्शा करके वहाँ पहुँचे जहां से ठुलीगाड के किए साधन मिलता है इस टाइम बहुत ज़्यादा भीड़ थी काफ़ी देर तक हम परिवार के साथ ना तो बस मे चढ़ पाये ना जीप(मॉर्शल)गाड़ी मे! फिर 300 मीटर पीछे गये जहां से गाड़ियाँ stop पर पहुँच रही थी वही से बैठ गये और ठुलिगाड(12km किराया 40 rs)पहुँच गये वहाँ पता चला कि जो गाड़ियाँ भैरव मंदिर(6km) तक जाती है वो रात्रि 8 बजे बंद हो जाती है सुबह 5 बजे मिलेंगी!(रात्रि मे 12 से 2 मंदिर बंद रहता है)हमने रात्रि मे पैदल चलने का फ़ैसला लिया जोकि सही नहीं था क्योंकि लगेज था, ऊपर से दूसरे शॉर्टकट की इतनी ज़्यादा खड़ी चढ़ायी थी कि लगभग सभी को दिक़्क़त होने लगी और पानी भी नहीं था!
(आप लोग ठुलीगाड मे ही निःशुल्क धर्मशाला बने है वहाँ रुक जाइये सुबह गाड़ी से 6km किराया 30 rs मे पहुँच जायेंगे! यदि पैदल चलने की सोच रहे तो कतई shortcut ना चुने उससे अच्छा रोड रोड जाये सब व्यवस्थाएँ भी मिल जाती हैं!)
बहुत कठिनाइयों के बाद जब पहला धर्मशाला लगभग 5.30km चलने के बाद आया वही रुक गये!
धर्मशाला मे रुकने की एक ही शर्त होती है की आपको उनके यहाँ से प्रसाद लेना होगा जिसका न्यूनतम प्राइस कुछ जगह 151 तो कुछ जगह 251 होता है! नहाने गर्म पानी शौचालय सफ़ाई व्यवस्था अच्छी रहती है!
सुबह प्रसाद लेकर हम फिर लगेज के साथ एक km पैदल चले क्योंकि हम 1km पहले रुक गये थे और लौटने मे गाड़ी लगेज लेने के लिए धर्मशाला रुकती है पर बताया इस time भीड़ बहुत है तो संभवता ना रुके! end पॉइंट पहुँचे तो एक धर्मशाला पर लगेज रखने को कहा तो उसने बताया प्रसाद लेना होगा कम से कम 3 न्यूनतम 151 का है हम मान गये! भीड़ बहुत से बहुत ज्यादा थी लिहाज़ा माता जी के दर्शन होने मे 6 घंटे लग गये बीच बीच मे खाने की व्यवस्थाएँ है चूँकि पहाड़ पर है इसलिए चीज़ महँगी रहती है जैसे पानी की बॉटल 20 वाली 30की!
भीड़ बहुत थी और कोई ख़ास व्यवस्था नहीं दिखी मंदिर से कुछ कदम पहले ही नारियल जमा कर लेते है और दर्शन के पास लगे पुलिस वालों का व्यवहार भी श्रधुलों के प्रति अच्छा नहीं था लगभग सभी को डाँट रहे थे!माता जी के दर्शन चैनल के इस पार से ही करने होते है चैनल बंद रहता है!बहुत दूर से लोग आते है सबकी इच्छा रहती है की माता जी की चौखट पर सर झुकाने को मिले!
नारियल जमा होने के बाद आपको पहले स्टेप पर एक पंडित जी मिलेंगे जहां आपको दक्षिना के साथ माता जी के सिंगार का सामान चढ़ाना होता है फिर आगे माता जी के चैनल कि चौखट पर पंडित जी बैठे होते है वही से दर्शन करके प्रसाद लेकर अपनी झोले की लैया मे मिला लेना होता है!
(यदि आप अच्छे से दर्शन और माथा चौखट मे झुकाना चाहते हैं तो सिंगार का सामान चढ़ाने के बाद 2000 या 500की नोट दिखाते हुए हाथ मे ले ले ऐसा दिखाये की दक्षिना मे देने वाले हो,ना पुलिस वाले डटेंगे ना पंडित जी! दर्शन हो जाएँगे उसके बाद भले ही डाँटे जब आप अंत तक वो नोट ना छोड़ो!)
चढ़ायी जितनी कठिन है उतरना उतना ही आसान पर शार्टकट ना चुने क्योंकि आपके सभी सदस्य बैलेंस ना बना पाए तो किसी को चोट भी लग सकती है! आराम से उतरे!
लौटने वाले यात्रियों के प्रति अधिकांशता धर्मशाला वालों का व्यवहार अच्छा नहीं रहता यदि आपको वाश रूम की आवश्यकता पड़ गई तो इस्तेमाल नहीं करने देते, ना कुछ मिनट आराम करने देते है उनका कहना होता है की यदि प्रसाद नहीं ले सकते तो उनके फ़ूड पॉइंट से कुछ खाओ तो वो परमिशन देंगे!हमारे साथ एक बच्चे को शौचालय जाना था बड़ी मुश्किल से एक धर्मशाला 20 rs एक व्यक्ति के किराया पर माना!
लौटकर आए भैरव जी के दर्शन किए फिर जुगाड़ से सीधे tanakpur के लिए गाड़ी बुक करायी (80rs पर व्यक्ति) चूँकि tanakpur से lko के लिए सुबह ही ट्रेन मिलती है इसलिए हमने बरेली से ट्रेन बुक करायी थी और tanakpur से by bus/प्राइवेट गाड़ी बुक करके बरेली पहुँच सकते हैं! बरेली जंक्शन अच्छा बना है साफ़ सफ़ाई अच्छी थी!(ट्रेन मे आप जब भी ख़ाना ले तो बिल ज़रूर ले क्योंकि हमे 80 वाली थाली 140 की दी,मैंने जब स्टेटस लगाया तो मेरे एक दोस्त ने इसकी जानकारी दी )
ओवरल कई साल बाद माता जी के यहाँ आने का बुलावा मिला और कठिनाई ज़रूर हुई पर माता जी के दर्शन पाकर सब भूल गया।
बोलो पूर्णागिरी माता की जय🙏🏻🙏🏻💐💐💐💐💐

आप लोग भी अपना एक्सपीरियंस और जानकारी शेयर करियेगा ताकि अन्य को मदद मिल सके। मेरा अनुभव 👇👇👇👇जो मित्र ekana स्टेडियम लखनऊ...
19/09/2022

आप लोग भी अपना एक्सपीरियंस और जानकारी शेयर करियेगा ताकि अन्य को मदद मिल सके। मेरा अनुभव
👇👇👇👇
जो मित्र ekana स्टेडियम लखनऊ मैच🏏 देखने जा रहे उनके लिए जानकारी:-
1.पार्किंग जाम बहुत ज्यादा लगता है करीब 1 घंटा बर्बाद होगा इसलिए जल्दी पहुंचने का प्रयास करें। पार्किंग फीनिक्स पलासियो के पीछे से सीधे जाके फिर गोल घुमा कर एक खुले मैदान में दी गयी है जहां आराम से अपने साथ लाये सामान को खा पी सकते हो!
2. स्टेडियम के अंदर neckband,बोतल,coins... लेकर जाने नही देते इसलिये इन्हें अपनी गाड़ी में ही रख दीजिये।अंदर पिपिहिरी, तिरंगा झंडा, टीम फ्लैग ले जा सकते हैं!👍
3. पार्किंग से पैदल चलके टिकट काउंटर पहुंचिये आपने ऑनलाइन भी बुक किया तो भी hard copy टिकट कलेक्ट करिये नहीं तो अंदर बहुत बहस के बाद ही जा पाएंगे!

4. पार्किंग से टिकट काउंटर तक आपको चेहरे पर तिरंगा बनाने वाले कई मिलेंगे जो 50 rs एक पर्सन का बताएंगे पर 10 rs या 20 rs दोनों गालो पर इससे ज्यादा पर एग्री न होना qki टिकट काउंटर के पास कई मिलते है जो 10 rs में एग्री हो जाते हैं।

5. खिलाड़ियों के नाम की टी शर्ट का मूल्य 200 rs बताएंगे पर आप कई लोग हो तो 80 से 100₹ में भी दे देते हैं!

6. अंदर अपने टिकट की सीट अगर आसानी से मिल जाये तो ठीक otherwise कोई कही बैठ जाये वाला सिस्टम है! आपको आपकी सीट दिलाने कोई गार्ड कोई पुलिस वाला नहीं आता है!

7. अंदर खाने पीने का सभी आइटम महँगा रहता है। पानी 2L बोतल 150 की!कोल्ड्रिंक 60₹!पानी एक गिलास 20₹&30₹...

8.खेल को खूब एन्जॉय करियेगा👌👌👌

आप भी कही घूमने एडवेंचर प्लेस जाए तो अपने experience को जरूर शेयर करें👍👍   #एक  #दिन  #तो  #बनता  #है👌👌मेरा अनुभव जिससे ...
27/05/2022

आप भी कही घूमने एडवेंचर प्लेस जाए तो अपने experience को जरूर शेयर करें👍👍

#एक #दिन #तो #बनता #है👌👌
मेरा अनुभव जिससे आपको मदद मिलेगी:-
1. छुट्टी के दिन+शनिवार को जाना avoid करें बहुत भीड़ होती है।जिस कारण एंजॉयमेंट कम, समय बर्बादी ज्यादा।सुबह 9 बजे तक जरूर पहुंच जाएं।ताकि पूरा एन्जॉयमेंट कवर हो सके!
2. ऑनलाइन पेमेंट या कार्ड के भरोसे न रहे वहां कैश की need रहेगी atm बाहर ही लगा है but भीड़ रहती है।अंदर कोल्डड्रिंक पानी चिप्स icecream इत्यादि के लिए only कैश accept करते हैं!
3. पार्किंग के पास आपको 100 100 rs वाले चश्मे बेचने वाले मिल जाएंगे जोकि 2 लेने पर 120 से 150 तक दे देंगे! जिनको लगाने से फ़ोटो अच्छी आएगी। कृपया अपना महंगा चश्मा न ले जाये क्योंकि पानी में खोने/टूटने के 99% चांस रहते हैं।
4. पानी में फ़ोटो खींचने के लिए 30 30 rs वाले लंबी डोरी लगे मोबाइल कवर भी बाहर मिलेंगे जोकि 50 के 2 भी दे देगा! इसी कवर में कुछ पैसे रख लीजियेगा जिनसे अंदर कोल्ड्रिंक पानी खरीद सके क्योंकि अंदर डिजिटल पेमेंट सुविधा नहीं मिलती!और न ही कॉस्ट्यूम में कोई जेब होती है।

5. छोटे बच्चों की हाइट के हिसाब से टिकट लगता है। एंट्री करते समय आपके हाथ में बैंड बांधा जाएगा जोकि पूरे वाटरपार्क में पास का काम करेगा उसे exit तक फाड़ियेगा नहीं।टिकट के साथ ही आपको फ्री फ़ूड कूपन भी मिलेगा।एंट्री पर खाने का कोई आइटम,टिफिन अंदर लेकर जाने नहीं देते ले आये हो तो वही जमा कर लेते हैं वापसी में वापस कर देते हैं।
एंट्री करते ही फ्री फ्रूटी मिलेगी(welcome drink)

6.फिर कॉस्ट्यूम के लिए रसीद कटाना होगा जिसका चार्ज 200 rs होता है जिसमें 100 rs कपड़े वापस करने पर इसी काउंटर से मिलेंगे। आपको जितने लॉकर की आवश्यकता लगे उतने ही लॉकर लीजिये लॉकर का पैसे की रिसीप्ट भी यही कटती है।
7.रसीद लेकर लॉकर रूम की तरफ जाने पर आपको कॉस्ट्यूम मिलेगा, कॉस्ट्यूम अपनी साइज का देख के ले की कही फटा न हो (स्पेशली गर्ल्स)
8. लॉकर रूम के पास ही चेंज रूम+ वाशरूम है जहां अत्यधिक भीड़(क्योंकि अधिकतर शावर काम नहीं करते हैं) +बदबू भी रहती है,कोशिश करें यहाँ time कम लगे और जल्दी एन्जॉयमेंट के लिए waterpool में कूद जाए?
9. में दो सेक्शन है एक में आप कॉस्ट्यूम पहन के पानी में खेले, स्लाइड करे और दूसरे में अपने कपड़े पहनके झूला और एडवेंचर्स का आनंद ले। पहले सेक्शन में आपको वही मिलेगा जहां चेंजिंग रूम है और दूसरे सेक्शन में झूले की तरफ बढ़ने पर!👍
10. #विशेष पॉइंट Wave पूल (लहर) वाले एडवेंचर्स में boys girls के अलग सेक्शन है,boys में गर्ल्स आ सकती है पर न ही आये और गर्ल्स वाले में भी गर्ल्स रस्सी(जो कि गर्ल्स+बॉयज दोनो सेक्शन को अलग अलग करती है)उसे पकड़ने के लिए किनारे पर न रहे, क्योंकि यहां पर आपको कई लड़को की हरकतों को देखकर एहसास होगा कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार क्यों जरूरी है?
बॉयज वाले सेक्शन में वेव के दौरान मारपीट भी होती रहती है! वेव में इतना मजा नहीं आएगा जितना लखनऊ के में आता है👌
9. सभी स्लाइड्स बहुत अच्छी है खूब मजा आएगा पर आपके वेट के कारण जो स्लाइड वो मना करें उसे न करें नहीं तो चोट भी लग सकती है हालांकि एम्बुलेंस मौजूद रहती है!
10. आपको जब लगे थक गए भूख लगी है तो कैंटीन जाके फ्री फ़ूड कूपन का इस्तेमाल कर खाना खा सकते हैं जहां खाना मिलता है वहां 4 काउंटर होते है सभी पर same 6 से 7 आइटम मिलते हैं। जानकारी न होने पर लोग पहले ही काउंटर पर भीड़ लगाए खड़े रहते हैं जबकि अन्य काउंटर पर भी वही आइटम होते हैं।
11. पहला सेक्शन हर हालत में 3 बजे तक कम्पलीट करने की कोशिश करें और 3.30 तक अपने कपड़े चेंज कर कॉस्ट्यूम जमा करके दूसरे सेक्शन चल दीजिये।नहीं तो सारे एडवेंचर्स, झूले कवर नहीं हो पाएंगे।
12. एडवेंचर में आप 7d और उसी के बगल journey to space adventure है इन दोनों को स्किप करके 1 घंटे बचा सकतें हैं 7D बहुत ही बेकार है space वाला फिर भी कुछ अच्छा पर अगर भीड़ ज्यादा हो तो दोनो को स्किप कर दीजिए!या space और 7d एडवेंचर को सबसे अंत में रखिये।
13. 7.15 तक सारे एडवेंचर खत्म कर दीजिये ताकि 7.30 से शुरू 7.45 तक का लेज़र शो आपको देखने को मिल सके। झूले की अंतिम entry 7.30 तक होती है।उसके बाद सब बन्द।
14.एक्जिट करते हुए आपको 10 वाली चॉकलेट मिलेगी।अब हाथ में लगा बैंड फाड़ सकते हैं।👍👍

Address

Sector 7, Gomtinagar Extension
Lucknow
226010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishabh Adventure posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category