17/04/2020
*दोस्तों नमस्कार*
*सभी व्यापारियों से निवेदन है कि वे इस मेसेज को अपने अधिक से अधिक व्यापारिक एवं राजनीतिक संपर्कों को भेजें।*
*माननीय प्रधानमंत्री जी एवं राज्यों के सभी मुख्यमंत्री जी,*
*पहले आपने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी राज्यों के लाँकडाउन की घोषणा की और सभी से ऑफिस, दुकान, कारखाने बन्द रखने का आग्रह किया और एक बार फिर देश भर में 15 अप्रैल से 3 मई तक लाँकडाउन बढ़ाने की घोषणा हुई। इसके बाद भी अभी कोरोना वायरस की महामारी के चलते जिस प्रकार से कोरोना संक्रमितों के आँकड़े दिन प्रति दिन देश में बढ़ते जा रहे है इन हालातों को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि यह लाँकडाउन इतनी जल्दी समाप्त होने वाला नहीं है और ये आगे भी बढ़ सकता है।*
*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आपने भारतवासियों के मन में एक जगह बनाई है भारतवासियों के मन में एक विश्वास की ज्योत जगाई है इस ज्योत को आप बुझने मत दीजियेगा*
*माननीय प्रधानमंत्री जी इस लाँकडाउन के चलते आपने सभी राज्यों के गरीबों, बेसहारा और किसानों के लिए राशन, कज॔-माफ़ी ओर उनके बैंक के खातों में रुपये भिजवायें है ये आपने बहुत अच्छा काम किया है और इसके लिए हम भारतवासी आपका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं*
*लेकिन*
*माननीय प्रधानमंत्री जी हम छोटे व्यापारी, बड़े व्यापारी और मिडिल क्लास वालो की क्या गलती है जिनको इस कोरोना की महामारी के लाँकडाउन में किसी भी तरह का लाभ नहीं मिला। ऐंसी क्या गलती है हमारी कि हम पूरा दिन मेहनत करके अपना व्यवसाय चलाते हैं और व्यापार से जो पैसा कमाते हैं*
*उससे*
*👉 घर का खर्च*
*👉 बच्चों की स्कूल फीस*
*👉 बच्चों की ट्यूशन फीस*
*👉 घर और दुकान का बिजली बिल*
*👉 दुकान के कर्मचारीयों की पेमेन्ट*
*👉 जी एस टी का खर्च*
*👉 इनकम टैक्स का खर्च*
*👉 मुनीम की फीस*
*👉 बैंक का ब्याज*
*👉 मकान या दुकान की EMI किश्त*
*👉 दुकान या मकान का किराया*
*👉 दुकान ओर मकान की प्राँपर्टी ओर पानी का टेक्स*
*👉 बच्चों की स्कूल बस की फीस*
*👉 गाड़ी के लाइसेंस ओर इंश्योरेंस का खर्च*
*👉 परिवार के इंश्योरेंस का खर्च*
*👉 बच्चों के स्कूल की काँपी, किताबों का खर्च*
*👉 अन्य फुटकर खर्च*
*जब से आँनलाइन बिजनेस चालू हुआ है तब से व्यापारियों की जैंसे कमर ही टूट गई है इसके बाद भी व्यापार मंदा हो या तेज व्यापारियों के खर्चे चालू हैं। इसके बाद भी व्यापारी और मिडिल क्लास वालो के लिए सरकार की तरफ से कोई भी पैकेज नहीं मिलता ऐसा क्यों ? हम क्या इंसान नहीं है ?*
*माननीय प्रधानमंत्री जी इस कोरोना की महामारी के चलते लाँकडाउन में सबसे ज्यादा व्यापारियों और मिडिल क्लास वालो को फर्क पड़ा है क्योंकि हमारे तो सभी खर्चे चालू हैं लाँकडाउन के चलते सभी के व्यापार ठप्प हो गये हैं बैंक से जिन्होंने भी लोन या कर्ज़ लिया है उनकी सिर्फ किश्तों को आगे बढ़ाया हैं लेकिन ब्याज माफ नहीं किया गया और लाँकडाउन के चलते जब तक किश्त बढेगी तब तक बैंक ब्याज के ऊपर ब्याज वसूलेगा*
*अब सवाल ये उठता है कि व्यापारी और मिडिल क्लास वालो का गुजारा कैसे होगा क्योंकि दुकान खुली हो या बन्द हो उनके तो सभी खर्चे चालू है*
*माननीय प्रधानमंत्री जी से हम सभी व्यापारी और मिडिल क्लास वाले अपील करते हैं कि जो हमारे ऊपर बैंक का ब्याज, बच्चों की स्कूल फीस, घर और दुकान का बिजली बिल, प्राँपर्टी ओर पानी का टेक्स,GST , ये सभी खर्चे कम से कम 6 महीने के लिए माफ किये जायें*
*हमें फिर 3 मई या उससे अधिक समय तक घर में रहकर सहयोग करने में कोई आपत्ति नहीं, यदि सरकार हमारे सर से यह बोझ हटा दे। सरकार को हमारे लिए भी एक पैकेज अनाउंस करना चाहिये। हम आपके हृदय से आभारी रहेंगे*
*जिस प्रकार आप किसानों को अकाल में ब्याज से मुक्ति देते हैं, यह समय हम व्यापारियों के लिए भी अकाल की तरह है।*
*कृपया हमारी समस्त बातों पर विचार अवश्य कीजियेगा*
*धन्यवाद*
🙏🙏🙏🙏