17/04/2025
पर्यटकों को लुभा रहे है महेश्वर के आस पास बने ग्रामीण रिस्पॉन्सिबल होम स्टे...
एक तरफ सीमेंट कंक्रीट और लग्जरी सामान से सजी होटल तो दूसरी तरफ मां नर्मदा को निहारते हुए दिखाई दे रहे मिट्टी के गोबर से लीपे पारम्परिक हवादार घर जो बिना AC के ही ठंडक देते है, जी हा हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से तैयार किए गए होम स्टे की जो आजकल पर्यटकों को लुभा रहे है, महेश्वर के उस पार ग्राम बोथू एवं नावडाटोडी में बने यह ग्रामीण हो स्टे जिन्हें संस्था *बकरी छाप एग्रो टूरिज्म* की टीम की देख रेख में तैयार किया गया है, इनकी यह खूबियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही है और प्रति माह बड़ी संख्या में यह पर्यटक रुक रहे है...
1.शहर की चका चौंध से दूर शांत ग्रामीण इलाके के बने घर.
2.शुद्ध और स्वादिष्ट निमाड़ी भोजन
3.मिट्टी एवं गोबर की लिपाई से बने सुंदर होम स्टे।
4 कबेलू की छत जिसमें लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, घर प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है AC की जरूरत नहीं
5.निमाड़ी जीवन और गांव की दैनिक दिनचर्या से परिचित होने का अनुभव
होम स्टे बुक करने के लिए क्लिक करे
www.bakrichhap.com