मीरजापुर जिला

मीरजापुर जिला Mirzapur is exited in 25.1500° N, 82.6000° E. Here are India's mean time IST (UTC+5:30). India's largest district in 2000.

Now 2 district Sant Ravidas nagar and sonebharda separate from Mirzapur.

26/07/2022

आप सभी से अनुरोध है कि मीरजापुर जिला पेज पर चैट्स मे मैसेज ना करे। यदपि कोई सहयोग की जरूरत हो तो आप इसी पेज पर लिखे। मीरजापुर के लोग आपकी सहयोग करेंगे।

04/04/2022
02/07/2021

हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई होगी या जा सकती है। सैलरी कम हो गई होगी या हो सकती है। व्यापार में बहुत घाटा हो गया होगा ।याद रखना है कि ये हालात आपकी वजह से नहीं आए हैं। यह तो महामारी का समय है।
आप ख़ुद को दोष न दें। न हार, अपमानित महसूस करें। रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें। कम से कम खर्च करें। अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। दोस्तों से बात करें। रिश्तेदारों से बात करें। किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें। इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता। सभी के ये ही हालात है अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें।कल के लिए धीरज रखें। कम में जीना है। यह वक्त आपका इम्तहान लेने आ गया है।

भरोसा रखिए जब आपने एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक आऐ है तो एक और बार शून्य से शुरू कर आप कहीं पहुँच जाएँगे। बस यूँ समझिए कि आप लूडो(सांप सीढ़ी)खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है लेकिन आप गेम से बाहर नहीं हुए हैं। क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। कितने करोड़ लोग तो हमसे भी बुरे हालात में है। भगवान की हम पर कितनी कृपा है कि हम उनसे तो बढ़िया है।

ख़ुश रहिये, हँसा कीजिए। प्रसन्न रहने से बुरा वक्त आसानी से कट जाता है, थोड़े दिन की परेशानी है। लेकिन अब ये आ गया है तो देख लिया जाएगा । भगवान हमारे साथ है, ये जंग भी हम जीत ही लेंग़े यह सोच कर रोज़ जागा कीजिए I

🙏सकारात्मक रहें 🙏

20/06/2021

दोस्तों कितना अच्छा लगता है जब कोई दुसरे शहर का अपने शहर के बारे में बात करता हैं।

27/04/2021

नमस्कार
आप सभी कैसे है ।
अपना और अपने परिवार के लोगों का खयाल रखे।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश। आपराधिक छव...
21/04/2021

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश। आपराधिक छवि वाले को न बनाएं एजेंट, किसी का न करें आतिथ्य से, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 11 निजी अस्पतालों को कोविड केयर अस्पताल घोषित किया।इन अस्पतालों में  हो सकेगा कोरोना ...
21/04/2021

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 11 निजी अस्पतालों को कोविड केयर अस्पताल घोषित किया।इन अस्पतालों में हो सकेगा कोरोना संक्रमित मरीजो का ईलाज।अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुबिधा भी मौजद।

20/04/2021

कोरोना सबको होगा ,ये ध्यान रहे।अमेरीका मे एक कैदी को जब फाँसी की सजा सुनाई ,तब वहाँ के कुछ वैज्ञानिकों ने विचार किया कि इस कैदी पर एक प्रयोग किया जाये, तब उस कैदी को बताया गया कि उसे फाँसी की बजाय विषधर कोब्रा से डसवा कर मारा जाएगा।फाँसी वाले दिन उसके सामने एक बड़ा विषधर साँप लाया गया तथा कैदी की आँखो पर पट्टी बाँध कर कुर्सी पर बाँध दिया गया।इसके बाद उसे साँप से ना डसवा कर सेफ्टी पिन चुभाई गई ।
आश्चर्य की बात यह हुई कि कैदी की २ सेकंड में ही मौत हो गई।*
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे कैदी के शरीर में
"व्हेनम सदु्श्यम"
विष मिला ,ये विष कहाँ से आया जिससे कैदी की मृत्यु हुई ? पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि ये विष कैदी के शरीर में मानसिक डर की वजह से, उसके शरीर ने ही उत्पन्न किया था।अतः
तात्पर्य ये है कि हमारी अपनी मानसिक स्थिति के अनुसार Positive अथवा Negative
एनर्जी उत्पन्न होती है तद्दानुसार ही हमारे शरीर में HORMONES पैदा होते हैं 90% बीमारी का मूल कारण नकारात्मक विचार ऊर्जा का उत्पन्न होना है
आज मनुष्य गलत विचारों का भस्मासुर बना कर खुद का विनाश कर रहा है
मेरे मतानुसार कोरोना को मन से ना लगाओ
5 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोग Negative हो गये हैं
आकड़ों पर ना जाए ,आधे से ज्यादा लोग व्यवस्थित हैं
मृत्यु पाने वाले केवल कोरोना की वजह से नहीं बल्कि उन्हें अन्य बीमारियाँ भी थीं ,जिसका मुकाबला वे कर नहीं सके। ये याद रखें कोरोना की वजह से कोई भी घर पर नहीं मरा सबकी मृत्यु अस्पताल मे ही हुई
कारण अस्पताल का वातावरण एवं मन का भय इसलिए अपने विचार सकारात्मक रखें और आनंद से रहें।

: Think Positive and Believe good will happen

*मनोचिकित्सक की सलाह*.

*1* कोरोना से जुड़ी ज्यादा खबरें ना देखे ना सुने , आपको जितनी जानकारी चाहिए आप पहले से ही जान चुके हैं

*2* कहीं से भी अधिक जानकारी एकत्र करने का प्रयास छोड़ें क्योंकि ये आपकी मानसिक स्तिथि को और ज्यादा कमजोर ही करेगा

*3.* दूसरों को वायरस से संबंधित सलाह ना दें क्योंकि सभी व्यक्तियों की मानसिक क्षमता एक सी नहीं होती , कुछ डिप्रेशन अर्थात अवसाद का शिकार हो सकते हैं

*4.* जितना संभव हो संगीत सुनें , अध्यात्म , भजन आदि भी सुन सकते है , बच्चों के साथ बोर्ड गेम खेलें , परिवार के साथ बैठकर आने वाले वर्षों के लिए प्रोग्राम बनाएं

*5.* अपने हाथों को नियमित अंतराल पर अच्छे से धोएं , सभी वस्तुएं की सफाई भी करें , किसी भी नव आगंतुक को 1 मीटर दूर से मिले ।

*6* आपकी नकारात्मक सोच-विचार की प्रवृति डिप्रेशन बढ़ाएगी और वायरस से लड़ने की क्षमता कम करेगी दूसरी ओर सकारात्मक सोच आपको शरीर और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर किसी भी स्तिथि या बीमारी से लड़ने में सक्षम बनाएगी ।

*7.* अत्यंत आवश्यक ...विश्वास दृढ़ रखें कि ये समय शीघ्र ही निकलने वाला है और आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे
*सकारात्मक रहें -स्वस्थ रहें* ।

Think Positive and Believe good will happen ..
*आयो मिलकर-सकारात्मक विचार फैलाए
करोना हारेगा , आपका विश्वास जीतेगा

05/03/2021

मिर्जापुर के जंगलों में लगी आग, अभी तक नहीं पाया जा सका।

मिर्जापुर जिले में जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। बताया जाता है कि यह आग कई किलोमीटर के दायरे में फैल चुकी है। आग को बुझाने के लिए अगल-बगल के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई है।

मिर्जापुर
मिर्जापुर जिले में जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। बताया जाता है कि यह आग कई किलोमीटर के दायरे में फैल चुकी है। आग को बुझाने के लिए अगल-बगल के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से आग बुझाने में प्रशासन की मदद करने की अपील की है। आशंका जताई जा रही है कि आग की चपेट में आकर कई जंगली पशुओं की मौत हो सकती है।

चार जिलों से मंगाई गईं दमकल गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह मड़िहान के जंगल मे आग लग गई साथ ही धीरे-धीरे फैलती भी जा रही है। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका है। आग की सूचना पर सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने आग बुझाने के लिए सोनभद्र, वाराणसी, भदोही से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई हैं, साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं।

आग बुझाने का प्रयास जारी, अभी तक नहीं मिली जनहानि की सूचना
उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव ने बताया कि आग बड़े क्षेत्र में फैल चुकी है। एनडीआरफ और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन रात होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

05/03/2021

राष्ट्रपति 14 को आ सकते हैं मिर्जापुर, जाएंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Updated Fri, 05 Mar 2021 11:14 AM IS

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च 2021 को मिर्जापुर आ सकते हैं। इसको लेकर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ ही महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा के आश्रम में भी जाने को लेकर तैयारी की जा रही है।

मंडलायुक्त ने अष्टभुजा हैलीपैड पर समस्त व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सेफ हाउस बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। अष्टभुजा हैलीपैड से मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर एवं देवरहा बाबा आश्रम तक मार्ग सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।

इसी प्रकार गेस्ट हाउस से अष्टभुजा व कालीखोह तक मरम्मत के लिए कहा। बिजली तारों को ठीक करने के लिए कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी को भी व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। मंदिर दर्शन के लिए सभी व्यवस्थाएं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएंगी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं सभी मार्गों पर समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक से यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिये व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। यह भी कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर राज्यपाल यूपी एवं मुख्यमंत्री योगी भी आ सकते हैं। इसलिए व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि क्रू मेंबर एवं आने वाले सभी स्टॉफ के लिये भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं अधिकारी अभी से लगकर समय रहते पूूर्ण करा लें। किसी भी स्थल पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा, विद्युत मनोज कुमार यादव के अलावा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

07/02/2021

उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर मिर्जापुर में हाई अलर्ट, गंगा के जलस्तर पर नजर रखने की हिदायत

उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से बाढ़ आने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सहित कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी डीएम व सीडीओ अविनाश सिंह ने एसपी अजय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। सभी को अलर्ट किया गया है।

गंगा की तराई वाले इलाकों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। चोरी छिपे खनन करने वालों को लेकर भी विभाग चिंतित है। गंगा घाटों पर रहने वालों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर पर नजर रखें । साथ ही एनडीआरफ की टीम को हर समय तैयार रहने की भी हिदायत दी

Address

Mirzapur
231001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मीरजापुर जिला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to मीरजापुर जिला:

Share