12/10/2016
भोपाल स्टेशन 45 दिन के लिए बंद, नहीं होगा रिजर्वेशन
भोपालस्टेशन का रिजर्वेशन कराने वाले पैसेंजर मोरेना ग्वालियर या आगरा में रिजर्वेशन करा रहे हैं और काउंटर पर कर्मी रिजर्वेशन करने से मना कर दें तो चौकिएगा मत। क्योंकि भोपाल स्टेशन पर रुकने वाली लगभग 46 ट्रेनों का ठहराव अब हबीबगंज स्टेशन पर कर दिया गया है। इसमें मोरेना / ग्वालियर /आगरा रुककर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें भी शामिल हैं। रिजर्वेशन भी अब हबीबगंज स्टेशन का ही होगा। ऐसा भोपाल रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य 45 दिन तक चलने के चलते किया गया है। 3 नवंबर से 17 दिसंबर तक यात्रियों को इस स्टेशन का रिजर्वेशन नहीं मिल सकेगा। रेलवे के अनुसार केवल शताब्दी,मालवा और शान भोपाल एक्सप्रेस को ही इस स्टेशन पर कुछ मिनट के लिए ठहराव देना तय किया गया है। बाकी सभी ट्रेनें यहां नहीं रुकेंगी। इस संबंध में गुरुवार को नोटिफिकेशन भी सभी आरक्षण केंद्रों और स्टेशनों को जारी किया जा चुका है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे जीएम रमेश चंद्र के अनुसार भोपाल स्टेशन के लिए रिजर्वेशन नहीं लिया जा रहा है। सभी स्टेशनों और रिजर्वेशन केंद्रों को यात्रियों को समय पर इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। 12434 चैन्नई राजधानी,12438 सिकंदराबाद राजधानी,12442 बिलासपुर राजधानी,12612 चैन्नई गरीब रथ,12716 सचखंड एक्सप्रेस,12780 गोवा एक्सप्रेस,12688 देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस-16318 हिमसागर एक्सप्रेस,12406 गोंडवाना एक्सप्रेस,12410 गोंडवाना एक्सप्रेस,16688 नवयुग एक्सप्रेस,16032 अंडमान एक्सप्रेस,12724 तेलगांना एक्सप्रेस,22680 कटरा-यशवंतपुर सुविधा एक्सप्रेस,22692 बेंगलुरू राजधानी,22694 बेंगलुरू राजधानी,12628 कर्नाटक एक्सप्रेस,12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस,22456 साई नगर एक्सप्रेस,12486 श्रीगंगानगर-नांदेड एक्सप्रेस,12422 अमृसर-नांदेड एक्सप्रेस,22404 नई दिल्ली-पांडिचेरी,12650 निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस,12782 निजामुद्दीन मैसूर एक्सप्रेस,12644 निजामुद्दीन-त्रिवेंदऱ्म सेंट्रल एक्सप्रेस,12148 निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस,12646 निजामुद्दीन-एरणाकुलम एक्सप्रेस,12804 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस,22416 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एपी एसी एक्सप्रेस,12652 निजामुद्दीन-मदुरै एक्सप्रेस,12708 निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस,12642 निजामुद्दीन-त्रिकुलर एक्सप्रेस,12648 निजामुद्दीन-कोयंबटूर एक्सप्रेस,12808 समता एक्सप्रेस,12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर,22686 चंडीगढ़ यशवंतपुर एक्सप्रेस,12618 मंगला एक्सप्रेस,12626 केरला एक्सप्रेस,14624 पातलकोट एप्रेस,12191 श्रीधाम,12616 जीटी एक्सप्रेस,12722 दक्षिण एक्सप्रेस,11058 दादर एक्सप्रेस,12138 पंजाब मेल,18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस,11078 झेलम एक्सप्रेस।
अधिक जानकारी के लिए
कॉल करे-9826709756,9179065820