23/12/2025
नैनीताल बड़ा बाज़ार की नन्ही सुयशी ने पूरी दुनिया को चौंकाया, सिर्फ 3 साल की उम्र में पवित्र मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 🏆✨
नैनीताल की 3 साल 4 महीने की नन्ही सुयशी तिवारी ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए मंत्रोच्चारण में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
उन्होंने एक मिनट में 10 बार पवित्र मंत्र—“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने…” का शुद्ध उच्चारण कर दिखाया, जो उनकी अविश्वसनीय स्मरण शक्ति और भक्ति को दर्शाता है।
26 अप्रैल 2022 को जन्मी सुयशी वर्तमान में गुरुग्राम के लंदन किड्स स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती हैं।
इतनी कम उम्र में उनके पास 20 से अधिक मंत्र कंठस्थ हैं और वह हनुमान चालीसा भी सहजता से बोल लेती हैं।
वर्तमान मे सुयशी ने शिव रुद्राष्टकम को सुना के पूरी दुनिया ko फिर से एक बार चौकाया है और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया मात्र 3 साल 7 माह मे.
ये उपलब्धि दर्ज की गई है Influencer Book of World Records में, जिसका प्रमाणपत्र 13 अक्टूबर को जारी हुआ।
रिकॉर्ड संस्था ने सुयशी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों में आध्यात्मिकता, अनुशासन और समर्पण को प्रेरित करती है।
इतनी छोटी उम्र में दिव्यता और प्रतिभा का ऐसा संगम—वाकई प्रेरणादायक ✨
शाबाश सुयशी! तुमने उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। 💛🏔️ 🙏✨🏆