03/06/2026
नाशिक महानगरपालिका (NMC) के ई-कनेक्ट ऐप पर शिकायतें करना अब सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गया है।
मैं पिछले काफी समय से वडाला गांव में हो रहे अवैध निर्माण और पार्किंग पर अवैध कब्जे के खिलाफ शिकायत कर रहा हूँ (शिकायत आईडी: 246105, 435099, 420997)। हैरानी की बात यह है कि विभाग नोटिस भी जारी करता है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती और कुछ दिन बाद मेरी शिकायतों को बिना किसी समाधान के "Close" (बंद) कर दिया जाता है।
क्या नाशिक में नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं? अवैध कब्जा करने वालों को प्रशासन का संरक्षण क्यों मिल रहा है? सरकारी नोटिस का कोई मतलब नहीं रह गया है क्या?
मेरे पास मौजूद सबूतों में साफ दिख रहा है कि मौके पर अवैध कब्जा और टीन शेड अभी भी मौजूद है। मैं चाहता हूँ कि नाशिक महानगरपालिका प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान ले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
नाशिक के जागरूक नागरिकों से निवेदन है कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि यह आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँच सके।