Kahi Bhi Ghumo

Kahi Bhi Ghumo woderlust...

05/10/2024
4th
06/10/2022

4th

Check out my activity on Strava.

Travel Ride at your own
20/05/2022

Travel Ride at your own

14/05/2022
26/04/2022

.0 # scrambler

29/09/2021

Gears for Travel

₹1,999 Two person camping tent
₹100 Helmet for Hitchhiking
₹1,600 Power Bank 20,000 mah
₹20 Laminated Cardboard for Hitchhiking
₹900 Rucksack Bag 60 Ltr
₹400 Midsize Bag For Roaming around
₹100 Biscuits for Travel

Total - ₹5,000 Almost

Notes
1. Avoid sleeping bag cost and use Blanket
2. All those things are one time investment....if you carry them carefully.
3. Write 'Lift Please' on one side and Travel details on the other side of Hitchhiking Board.
4. Other things like Yoga mat.... camping light.... camping stove etc are not necessary.
5. Light sport shoes are best....but also keep a pair of sleepers.
6. Always carry something to make the bag waterproof........Cover also available in the market.
7. T - shirts and loose Trousers are best for travel.
8. Avoid Jeans, Make-up kit, Heels,or any other unnecessary stuff.
9. See my channel to know that what are the things frequently used.... sometimes used or one time use.
10. Always carry shampoo Pouches.....they are the most multipurpose and cheapest.

29/09/2021

सड़क पर यात्रा करने के दिशा निर्देश

इस तरह की यात्रा करने के लिए आपको सुबह 6:00 या 7:00 बजे सड़क पर पहुंच जाना चाहिए और अपनी यात्रा शुरू कर देनी चाहिए
इससे आपको पूरे दिन यात्रा करने के लिए अधिक समय मिलेगा और शाम को कैंपिंग टेंट के लिए जगह ढूंढने के लिए भी पर्याप्त समय उपलब्ध होगा
यात्रा में यदि आप अपने सिर पर हेलमेट लगा कर रखेंगे तो दो पहिया वाहन से लिफ्ट मिलना आसान हो जाएगा
यात्रा के दौरान आप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कई संपत्तियों का लाभ उठा सकते हैं जो सामान्यता लोगों को पता नहीं होता
कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आप जब यात्रा में होते हो तो नहाते कैसे हो , आराम कहां करते हो और मोबाइल कहां चार्ज करते हो आदि आदि
इसका साधारण उत्तर तो यह है कि जब आप यात्रा में होते हो तो सब कुछ अपने आप हो जाता है लेकिन यदि इसको और विस्तार से बताया जाए तो यह की सड़क मार्ग पर कई सारी संपत्तियाँ आपके लिए फ्री है और जब तक आप उनसे कुछ सामान नहीं खरीदते आपको कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है
जैसे पेट्रोल पंप पर पानी और बाथरुम की सुविधा मुफ्त उपलब्ध होती है
इसी प्रकार से किसी भी ढाबा होटल या रेस्टोरेंट में आप बैठ कर आराम कर सकते हो और इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है
वहां पर आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हो
बाथरूम यूज कर सकते हो और यदि आप का सोने का मन करे तो ढाबे पर रखी खाट पर एक नींद ले लीजिए और उसके बाद अपनी यात्रा फिर से शुरु कर दीजिए
इसी तरह किसी ट्रक अथवा चार पहिया वाहन में लिफ्ट मिलने पर भी आप अपना पावर बैंक और मोबाइल को चार्ज कर सकते हो
हाइवे पर बने रेस्ट हाउस या सड़क किनारे बने हरे भरे पार्क और गार्डन में भी आप आराम कर सकते हो
यदि कुछ अधिक महसूस हो रहा है आपको तो आप 2 समोसे खरीद कर दो घंटे आराम कर सकते हो कहीं भी
आप की बोतल में पानी भरने के लिए कोई मना नहीं करेगा और आप आसानी से पानी पर खर्च होने वाले ₹20 बचा सकते हो
आप कोशिश करें कि आप राष्ट्रीय हाईवे के रास्ते पर ही रहे जिस से कि आपको पता रहेगा कि आप सही रास्ते पर हैं यदि आपको कोई बोले कि यह रास्ता जल्दी पहुंचा देगा तो आप इस बारे में सोच सकते हैं परिस्थिति का अंदाजा लगा कर
लिफ्ट देने वाला फोन पर किससे बातें कर रहा है उसके हाव भाव और उसके मनोभावों को समय समय पर जांचना आवश्यक है
जिससे यदि उसके मन में किसी गलत भावना विचार आए तो आपको पहले ही पता चल जाए
मेरे साथ पूरे भारत की यात्रा में ऐसा कभी नहीं हुआ
परंतु ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं
जैसे की लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के सामने आप फोन पर नकली बात कर सकते हैं और यह कह सकते हैं कि मैं जहां जा रहा हूं वहां मैं चार लोगों से मिलने वाला हूं बस थोड़ी ही आगे हैं वह लोग
इस प्रकार उस व्यक्ति के दिमाग में कोई गलत विचार नहीं आएगा
और भी कई प्रकार के मनोवैज्ञानिक उपाय हैं जिनको अपना कर आप सामने वाले को यह महसूस करा सकते हैं कि आप इस वक्त कमजोर स्थिति में नहीं है बल्कि आपके पास पर्याप्त मात्रा में शक्ति उपलब्ध है और वह कुछ गलत सोचें तो उसकी ही हानि होगी
किसी भी अनजान व्यक्ति के मस्तिष्क पर मनोवैज्ञानिक विजय पाने के लिए आपको सही शब्दों का चुनाव करना है बस
और उनको उनके बिना पूछे ही यह बता देना है कि आप कोई साधारण व्यक्ति नहीं है जिसके बारे में वह कुछ गलत सोच सकता है
व्यक्ति के सारे कर्म उसके मस्तिष्क से उत्पन्न होते हैं
यदि आपने उसके मस्तिष्क पर विजय पा ली तो वह कुछ गलत नहीं सोच पाएगा
लिफ्ट लेते समय आप उनको पहले ही अच्छी तरह समझा दे कि आप लिफ्ट ले रहे हैं और आपके पास कोई पैसे नहीं हैं
अपने फोन में उपलब्ध इंटरनेट के माध्यम से अपनी GPS लोकेशन को हमेशा ट्रैक करते रहें
लिफ्ट देने वाले व्यक्ति से अच्छी-अच्छी बातें करें ताकि वह आप की अगली लिफ्ट का इंतजाम भी करा दें और हो सकता है किसी और प्रकार से ही आपकी सहायता कर पाए
एक बात हमेशा याद रखें इस जगत में कोई अच्छा बुरा नहीं है ......सारा खेल मनोस्थिति का है
सभी लोगों से प्यार से बात करें और सभी को आदर दे और फिर देखिए कैसे पूरी दुनिया आपकी यात्रा सफल कराने में लग जाएगी
यात्रा के दौरान फोन का प्रयोग करने के बजाए आप ढाबे पर फोन को चार्ज करते वक्त और आराम करते वक्त फोन का प्रयोग कर सकते हैं
आप ढाबे से पानी भी ले सकते हैं और आराम भी कर सकते हैं
मैं अक्सर ऐसा ही करता हूं और इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है
जब तक आप ढाबे से कुछ खरीद कर खाते नहीं है तब तक आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है लेकिन आपको सबसे प्यार से बात करनी है यह स्मरण में रखें
आपका बात करने का तरीका और व्यक्तित्व ऐसा होना चाहिए कि सिर्फ बात करने मात्र से सामने वाला व्यक्ति सम्मोहित हो जाए और शायद आपको खाने के साथ-साथ पानी और अन्य सहायता भी दे दे
मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ कई कई बार हुआ
इसलिए मैं यात्रा के दौरान व्यक्तित्व का बहुत महत्व समझता हूं ......

Ladhakh
14/01/2021

Ladhakh

Now open
12/09/2020

Now open

23/09/2019

Travel agents

Manali Tour Package
31/08/2019

Manali Tour Package

Address

JILAPOORE Road
Navsari
396445

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kahi Bhi Ghumo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kahi Bhi Ghumo:

Share

Category