Iqra Travels

Iqra Travels Travels service
visa stamping, emigration, passport, flight ticket, train ticket.

07/07/2026
01/06/2026

*1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…*

हर नये महीने की तरह जून 2026 भी कई बड़े बदलाव लेकर आयेगा। 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। कहीं राहत मिलेगी तो कहीं खर्च बढ़ सकता है।

*UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम*
अब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त धोखाधड़ी करना आसान नहीं होगा। 1 जून 2026 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसी व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। यानी अब QR Code स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको साफ पता चल जायेगा कि पैसा किसके खाते में जा रहा है। NPCI ने बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी UPI अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिये यह बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने और फर्जी नाम से ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

*ATM से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा*
जून महीने में कई बैंक ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैश निकालना, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सुविधाओं पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है। खासकर तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।

*LPG, CNG और PNG की नई कीमतें*
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 जून को गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम अपडेट होंगे। तेल कंपनियां घरेलू LPG, कमर्शियल सिलेंडर, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करेंगी। बाजार में चल रही हलचल को देखते हुये कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद ही होगा।

*PF का पैसा निकालना होगा आसान*
कर्मचारियों के लिये जून राहत भरी खबर भी ला सकता है। सूत्रों के अनुसार EPFO जल्द PF निकालने के लिये UPI सुविधा शुरू कर सकता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो कर्मचारी सीधे UPI के जरिए PF की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

*77 ट्रेनें रहेंगी रद्द*
रेल यात्रियों को जून में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ट्रैक अपग्रेड और मेंटेनेंस कार्य की वजह से करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। इसका असर खासकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

Visit to us.
24/05/2026

Visit to us.

23/05/2026

📢 SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
कर्मचारी चयन आयोग यानी Staff Selection Commission ने Group B और Group C के कुल 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है।

📝 महत्वपूर्ण जानकारी:
• परीक्षा का नाम: SSC CGL 2026
• कुल पद: 12,256
• पद प्रकार: Group B & Group C
• आवेदन शुरू: 21 मई 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026

• योग्यता: स्नातक (Graduation) पास

प्रमुख पद:
Assistant Section Officer

Income Tax Inspector

CBI Sub Inspector
Auditor
Accountant

Tax Assistant

Junior Statistical Officer आदि।

संभावित परीक्षा तिथि:
Tier-1: अगस्त–सितंबर 2026
Tier-2: दिसंबर 2026

इस बार बड़ा बदलाव: SSC CGL 2026 में सेक्शन-वाइज टाइम लिमिट लागू की गई है। हर सेक्शन के लिए लगभग 15 मिनट का समय मिलेगा।

Mobile no. 8005835037

18/05/2026

महत्वपूर्ण सूचना

सरकारी परीक्षाओं हेतु पूर्व में परीक्षार्थियों को केवल अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर Rajasthan State Road Transport Corporation की बसों में किराया माफ किया जाता था।
लेकिन अब यह व्यवस्था लागू नहीं रहेगी, क्योंकि दिनांक 1 अप्रैल 2026 से नियमों में परिवर्तन किया गया है।
नए नियम के अनुसार अब प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा तिथि से 36 घंटे पहले अपना परीक्षार्थी पास बनवाना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थी पास बनने के बाद ही रोडवेज बसों में किराया माफ किया जाएगा, अन्यथा पूर्ण किराया देय होगा।

Address

Sindhi Mandir Ke Pass Nohar Distt. Hanumangarh
Nohar
335523

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Iqra Travels posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category