21/08/2024
अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की अगुवाई में मेले में हुई गंदगी को साफ करने का बेड़ा उठाया पचमढ़ी टेक्सी कल्याण संघ ने
विगत कुछ दिनों पूर्व पचमढ़ी में नागपंचमी मेला का आयोजन हुआ था । जिसमे करीब 5 से 6 लाख श्रदालुओं ने नाग देवता की आँख मे काजल लगा कर पूजा अर्चना की । इतनी अधिक संख्या मे श्रदालु आते है तो स्वाभाविक है कि वह कचरा कूड़ा भी फैला कर जाते है।
उस कूड़े से जंगल एवं जानवरो को भी बहुत नुकसान होता है
मेले की यात्रा धूपगढ़ मार्ग से होती है जो की मध्यभारत की सबसी ऊंची शिखर है यहाँ लोग सूर्योदय ओर सूर्य अस्त देखने आते है।
इस पूरे इलाके मे श्रदालु द्वारा पन्नी , पाउच , खाने के पैकेट , बरसाती , पानी की बोतल जैसी वस्तुएँ फेंक दी जाती है। जिसकी सफाई नही हुई तो पूरा पर्यवरण खराब हो जाएगा । इसलिए पचमढ़ी टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने है बीड़ा उठाते हुए लोगो को जागरूक करते हुए पचमढ़ी के समस्त पर्यवरण प्रेमियों से निवेदन किया है। कि दिनांक 20/8/2024 दिन मंगलवार को युद्ध स्तर पर सफाई अभ्यांन चलाया गया । जिसमे समस्त जिप्सी संचालक एवं चालक उपस्थित रहे। एवं पचमढ़ी के नागरिकों से भी वाट्सएप्प के माध्यम से निवेदन किया गया है । जिससे नगर के लोगो ने भी हिसा लिया ।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वन विभाग के ad संजीव शर्मा एवं उनका स्टाफ , कैंट उपाध्यक्ष गोपाल काबरा , श्रीकिसन ठाकुर , एवं समस्त टेक्सी यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे