Ghumo Bihar

Ghumo Bihar यात्रा नहीं, यादें बनाते हैं! Welcome to Ghumo Bihar! We’re all about showing you the best of Bihar and helping you explore beyond.
(2)

Our goal is to make it easy for the people of Bihar to travel the world and discover new places. We create fun and memorable group tours, both in Bihar and other parts of India. Whether you’re looking to explore Bihar’s unique culture or see new places across the country, we’ve got you covered. Come travel with us and make amazing memories along the way!

✨ Patna to Darjeeling Girls Only Trip ✨🌸 1–5 June 2026अगर आप भी पहाड़ों में कुछ दिन सुकून, ठंडी हवा, बादलों से भरे रास्त...
21/05/2026

✨ Patna to Darjeeling Girls Only Trip ✨
🌸 1–5 June 2026

अगर आप भी पहाड़ों में कुछ दिन सुकून, ठंडी हवा, बादलों से भरे रास्ते और girls gang के साथ बिताना चाहती हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए है ❤️

📍 1 June 2026
शाम 6 बजे हम Patna से Raj Bus Services की A/C Bus द्वारा Siliguri के लिए रवाना होंगे 🚌
जो लोग जल्दी Booking करेंगे, उन्हें Sleeper Seats मिलने की संभावना भी रहेगी 😊

📍 2 June 2026
सुबह लगभग 7 बजे तक हम Siliguri पहुँच जाएंगे।
वहाँ से Private Vehicle — Tata Sumo के माध्यम से Darjeeling की तरफ हमारी पहाड़ी यात्रा शुरू होगी ⛰️

Peak Season होने की वजह से रास्ते में थोड़ा extra समय लग सकता है, लेकिन रास्ते के views इसे पूरी तरह worth it बना देंगे 🌿

रास्ते में कहीं रुककर Breakfast करेंगे और दोपहर तक Hotel में Check-in कर लेंगे 🏨

थोड़ा Rest करने के बाद शाम में हम एक Walking Tour पर निकलेंगे जहाँ हम:

✨ Chowrasta
✨ Mall Road
✨ Mahakal Temple
✨ Local Market
✨ कुछ सुंदर Cafes

इन जगहों को Explore करेंगे 😊

रात में Dinner के बाद जल्दी सो जाएंगे क्योंकि अगली सुबह हमारी बहुत जल्दी शुरू होगी 🌄

📍 3 June 2026
सुबह 3:30 बजे उठना होगा क्योंकि 4 बजे हमें Tiger Hill Sunrise के लिए निकलना होगा 🌅

अगर मौसम साफ रहा तो वहाँ से Kanchenjunga का बेहद शानदार View देखने को मिलेगा ❄️

इसके बाद लौटते समय हम:

📍 Batasia Loop
📍 Monastery

इन जगहों को भी Cover करेंगे।

Breakfast के बाद पूरे दिन Darjeeling की कई प्रसिद्ध जगहों को Explore करेंगे:

🐼 Darjeeling Zoo
🧗 Himalayan Mountaineering Institute
☮️ Peace Pagoda
🪨 Tenzing Rock
🍃 Tea Gardens

शाम में फिर आपको थोड़ा Free Time मिलेगा Local Food Try करने, Shopping करने और आसपास घूमने के लिए ✨

फिर Dinner और Overnight Stay होटल में रहेगा 😊

📍 4 June 2026
सुबह Breakfast के बाद हम Hotel से Checkout करेंगे और Siliguri वापसी यात्रा शुरू करेंगे।

वापसी में हम दूसरा Route लेंगे जहाँ हम:

🌄 Simana View Point
🇮🇳 India-Nepal Border Area
🌲 Lepchajagat Pine Forest
🌊 Mirik Lake
🌿 Mirik Park

इन बेहद खूबसूरत जगहों को Cover करेंगे ❤️

Mirik में Lunch करने के बाद शाम तक हम Siliguri लौट आएंगे।

रात में फिर Raj Bus Services द्वारा हमारी वापसी यात्रा Patna के लिए शुरू होगी 🚌

📍 5 June 2026
सुबह-सुबह हम ढेर सारी यादों और तस्वीरों के साथ वापस Patna में होंगे ✨

💸 Trip Cost:
🏨 Standard Hotel — ₹9,500 per person
✨ Deluxe Hotel — ₹10,500 per person

इस ट्रिप में केवल Girls ही शामिल होंगी 🌸
10 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति रहेगी।
साथ ही पूरी यात्रा के दौरान हमारी तरफ से Female Coordinator भी मौजूद रहेंगी 😊

📞 Booking & Details: 9060288568

नेपाल की अगली ट्रिप 27 मई से 31 मई तक होने जा रही है 🇳🇵✨और आपलोगों का प्यार इतना ज़बरदस्त रहा कि यह ट्रिप अपनी Departure...
19/05/2026

नेपाल की अगली ट्रिप 27 मई से 31 मई तक होने जा रही है 🇳🇵✨

और आपलोगों का प्यार इतना ज़बरदस्त रहा कि यह ट्रिप अपनी Departure Date से लगभग 10 दिन पहले ही पूरी तरह Sold Out हो चुकी है ❤️

27 मई को हमारी 26 Seater Tempo Traveller नेपाल के लिए रवाना होगी, जिसमें हमारी टीम के 2 सदस्य पूरे सफर के दौरान यात्रियों के साथ मौजूद रहेंगे ताकि यात्रा आरामदायक और अच्छी तरह व्यवस्थित रहे 😊

इस 5 दिनों की यात्रा में हम नेपाल की कई खूबसूरत और प्रसिद्ध जगहों को घूमेंगे —

🌄 पोखरा का प्रसिद्ध Sunrise View Point — Sarangkot
🌊 Phewa Lake में Boating
🛕 Tal Barahi Mandir की संध्या आरती
💦 Devi’s Fall
⛰️ Gupteshwar Cave

इसके अलावा पोखरा की खूबसूरत Nightlife और वहाँ के western culture से inspired cafes aur Clubs को भी एक्स्प्लोर किया जाएगा ✨

पोखरा से काठमांडू जाते समय रास्ते में पड़ता है प्रसिद्ध Manokamana Devi Mandir 🙏

जहाँ पहुँचने के लिए Ropeway Ride करनी होती है, जो इस पूरे सफर के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक माना जाता है 🚡

काठमांडू में हम दर्शन करेंगे:

🛕 Pashupatinath Mandir
🔱 Guheshwari Shaktipeeth
☸️ Boudhanath Stupa
🐒 Swambhunath Temple

इन सभी जगहों पर घूमने के साथ-साथ इस ट्रिप में आपके लिए:

✔️ Breakfast
✔️ Dinner
✔️ 4 Night Hotel Stay
✔️ Local Sightseeing
✔️ Group Coordination

सब कुछ शामिल रहता है 😊

💸 Trip Cost: ₹15,500 + 5% GST प्रति व्यक्ति

जो लोग अगली नेपाल ट्रिप्स के बारे में पूछ रहे हैं, उनके लिए Upcoming Dates:

📅 3–7 जून
📅 10–14 जून
📅 17–21 जून
📅 24–28 जून

बुकिंग के लिए आपको सिर्फ 30% राशि Advance के रूप में देनी होती है। बाकी भुगतान आप यात्रा शुरू होने के समय पूरा कर सकते हैं।

तो ज्यादा देर मत कीजिए 😊
क्योंकि Seats काफी Limited रहती हैं और बहुत तेजी से भर जाती हैं।

📞 Booking & Details: 9060288568

दार्जिलिंग ट्रिप 14–18 मई ✨आज हमारी दार्जिलिंग यात्रा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। सुबह 4 बजे सभी लोग Tiger Hill...
16/05/2026

दार्जिलिंग ट्रिप 14–18 मई ✨

आज हमारी दार्जिलिंग यात्रा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। सुबह 4 बजे सभी लोग Tiger Hill पर खूबसूरत sunrise देखने के लिए पहुंचे, लेकिन धुंध और बादलों की वजह से सूर्योदय का नज़ारा नहीं मिल सका। फिर भी पहाड़ों का मौसम और वहां का माहौल अपने आप में बेहद शानदार रहा। 🌫️🏔️

पूरे दिन सभी यात्रियों ने दार्जिलिंग की कई खूबसूरत जगहों का आनंद लिया —
📍 Batasia Loop
📍 Darjeeling Zoo
📍 Peace Pagoda
📍 Himalayan Mountaineering Institute
और भी कई शानदार जगहों की सैर हुई।

इस ट्रिप में कुल 10 लोग शामिल हैं और हमारी टीम की तरफ से एक पुरुष एवं एक महिला Trip Captain भी साथ गए हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें। सभी लोग खूब मस्ती कर रहे हैं और ट्रिप को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। ❤️

कुछ privacy reasons की वजह से सभी यात्रियों की तस्वीरें साझा नहीं की जा सकतीं, लेकिन ये रही हमारी यात्रा की कुछ खूबसूरत यादें। 📸

गर्मी की छुट्टियों की वजह से दार्जिलिंग में काफी भीड़ है, लेकिन पहाड़ों की रौनक और घूमने का मज़ा भी अलग ही है। इसलिए जितना जल्दी booking करेंगे, उतना बेहतर रहेगा।

🚌 अगली दार्जिलिंग ट्रिप:
📅 21 मई
📅 28 मई

इसके अलावा जून महीने में हर गुरुवार पटना से हमारी दार्जिलिंग ट्रिप जाएगी।

📞 Booking के लिए आज ही call या message करें:
9060288568

नेपाल ट्रिप को लेकर लोग हमसे सबसे ज़्यादा एक ही सवाल पूछते हैं —“होटल कैसा रहेगा?” 🏨और सच कहें तो यह चिंता बिल्कुल जायज़...
14/05/2026

नेपाल ट्रिप को लेकर लोग हमसे सबसे ज़्यादा एक ही सवाल पूछते हैं —
“होटल कैसा रहेगा?” 🏨

और सच कहें तो यह चिंता बिल्कुल जायज़ भी है।
क्योंकि आजकल कई ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियाँ तस्वीरों में कुछ और दिखाती हैं और असलियत में होटल बिल्कुल अलग निकलता है। इसलिए लोग ट्रिप बुक करने से पहले होटल का नाम, तस्वीरें और लोकेशन सब जानना चाहते हैं।

इसीलिए हमने सोचा कि इस बारे में थोड़ा विस्तार से बता दिया जाए। 😊

हमारी नेपाल ट्रिप में कुल 4 Night Hotel Stay शामिल होता है:

📍 2 Nights — Kathmandu
📍 2 Nights — Pokhara

दोनों जगहों पर हम 3-Star Category Hotels उपलब्ध कराते हैं।

Kathmandu में होटल Airport के पास और Pashupatinath Mandir से Walking Distance पर होता है।
वहीं Pokhara में होटल Lakeside Area में होता है, जहाँ से आप आराम से पैदल चलते हुए Lake तक पहुँच सकते हैं। 🌊⛰️

अब बात Rooms की —

👨‍👩‍👧‍👦 जो लोग Family के साथ आते हैं, उन्हें Double Sharing में Private Room दिया जाता है।
🧍‍♂️🧍‍♀️ Solo Travelers के लिए Triple Sharing Rooms होते हैं, जिनमें Male और Female के लिए अलग-अलग Rooms की व्यवस्था रहती है।

कमरों में लगभग सभी जरूरी सुविधाएँ मौजूद रहती हैं:

✔️ Western Toilet
✔️ Geyser
✔️ Lift Facility
✔️ Telephone
✔️ Basic Toiletries
✔️ Comfortable Stay Experience

साथ ही ट्रिप के दौरान होटल में Breakfast और Lunch की व्यवस्था भी हमारी तरफ से रहती है। 🍽️

और सबसे जरूरी बात —
हम शुरुआत से वही बताते हैं जो वास्तव में Deliver करते हैं।

हाँ, कभी-कभी किसी कारण से होटल बदलना पड़ सकता है, लेकिन उस स्थिति में भी हम यह सुनिश्चित करते हैं कि नया होटल उसी Standard और उसी तरह की सुविधाओं वाला हो। ✨

📅 Upcoming Nepal Group Trips:

• 27–31 May
• 3–7 June
• 10–14 June
• 17–21 June
• 24–28 June

अगर आप भी हमारे साथ नेपाल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो होटल को लेकर ज़्यादा Confuse होने की ज़रूरत नहीं है 😊

📞 Booking & Details: 9060288568

बिहार की लड़कियों! 🌸खासतौर पर आपके लिए Ghumo Bihar लेकर आया है✨ Darjeeling + Mirik Girls Only Trip ✨और इस ट्रिप की सबसे ...
13/05/2026

बिहार की लड़कियों! 🌸
खासतौर पर आपके लिए Ghumo Bihar लेकर आया है
✨ Darjeeling + Mirik Girls Only Trip ✨

और इस ट्रिप की सबसे खास बात? 💁‍♀️
पूरे सफर में Coordinator से लेकर Local Guide तक — सभी Female होंगी, ताकि आप पूरी तरह Comfortable, Safe और Enjoy कर सकें ❤️

📍 1 जून की शाम
हम पटना से Luxury Bus के जरिए निकलेंगे Siliguri के लिए।

📍 2 जून
शुरू होगा पहाड़ों का असली जादू… ⛰️
बादलों, चाय बागानों और घुमावदार रास्तों के बीच से होते हुए हम पहुँचेंगे खूबसूरत Darjeeling ❤️

वहाँ एक शानदार Deluxe Hotel में आपका Check-in होगा 🏨

अगले 3 दिनों तक हम Darjeeling और Mirik की सबसे खूबसूरत जगहों को Explore करेंगे 🌿

📌 Tiger Hill की सूर्योदय वाली सुबह
📌 Batasia Loop
📌 Monastery
📌 Tea Garden
📌 Darjeeling Zoo
📌 Mirik Lake
और भी बहुत कुछ… ✨

5 जून की सुबह फिर से हम सभी ढेरों यादों के साथ पटना लौट जायेंगे

इस पूरे ट्रिप के दौरान आपके लिए Breakfast 🍳 और Dinner 🍲 की व्यवस्था भी Ghumo Bihar की तरफ से रहेगी।

तो अब ज्यादा देर मत कीजिए 💫
Seats काफी Limited हैं!

💸 Trip Price: ₹9,999 per Pax ✨

इस कीमत में शामिल हैं 👇
🚌 Patna to Siliguri Luxury Bus Tickets
🏨 Deluxe Hotel Stay
🚙 Darjeeling & Mirik Sightseeing
🍳 Breakfast
🍲 Dinner
👩‍💼 Female Coordinator & Female Local Guide

📞 अभी 9060288568 पर Call/Message करें
या हमारी Website पर Visit करके अपनी Seat Book कर लीजिए

📸 नोट: ये सभी तस्वीरें हमारी पिछली कुछ Darjeeling Trips की हैं❤️

11/05/2026

Patna to Pokhara Fun Trip

जब हमने Ghumo Bihar शुरू किया था, तब हमारा मकसद सिर्फ tourism business बनाना नहीं था।हम चाहते थे कि हम Bihar के युवाओं क...
11/05/2026

जब हमने Ghumo Bihar शुरू किया था, तब हमारा मकसद सिर्फ tourism business बनाना नहीं था।

हम चाहते थे कि हम Bihar के युवाओं को भी group travel का एक बेहतर experience दे सकें — जहां लोग नए destinations explore करें, नए लोगों से मिलें और travel को लेकर confidence feel करें।

धीरे-धीरे हमें समझ आया कि बहुत सारे लोग Nepal जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें trusted group, proper planning और affordable option नहीं मिल पाता।

कई लोग पहली बार family के बिना travel करना चाहते हैं, लेकिन safety और coordination को लेकर hesitation रहती है।

यहीं से idea आया —
क्यों ना हम एक ऐसी Nepal trip बनाएं जो fun भी हो, well-organized भी हो और पूरी GenZ vibe भी दे।

इसी सोच के साथ हमने launch किया
“Patna to Pokhara Fun Vibe Trip” ✨

इस trip में हमने Pokhara के कुछ सबसे popular experiences शामिल किए हैं —
🌄 Sarangkot Sunrise
🚤 Phewa Lake Boating
🏔️ Mountain Views
🎶 Fun Group Moments
📸 Travel Photography & Memories

यह trip खास तौर पर 18–28 age group के travellers के लिए बनाई गई है ताकि सभी लोग अपने age group के साथ comfortable और enjoyable travel experience ले सकें।

हमारे लिए यह सिर्फ एक destination नहीं है।
यह उन लोगों के लिए एक शुरुआत है जो पहली बार Bihar से बाहर group travel experience करने जा रहे हैं। ❤️

📍 Patna to Pokhara, Nepal
🗓️ 15–17 May 2026
💰 Starting from ₹7,999

अगर आप भी नेपाल की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो हमारे साथ इस यादगार सफर का हिस्सा बनिए। ✨Call: 090602 88568

🌄 नेपाल का खूबसूरत Sunrise Point — सारंगकोट 🇳🇵अगर आप पोखरा घूमने जा रहे हैं, तो सारंगकोट (Sarangkot) को अपनी ट्रिप लिस्ट...
10/05/2026

🌄 नेपाल का खूबसूरत Sunrise Point — सारंगकोट 🇳🇵

अगर आप पोखरा घूमने जा रहे हैं, तो सारंगकोट (Sarangkot) को अपनी ट्रिप लिस्ट में जरूर शामिल करें।

समुद्र तल से लगभग 1,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह अपने शानदार Sunrise View और हिमालय के अद्भुत नज़ारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ☀️🏔️

यहां से अन्नपूर्णा, धौलागिरी और माछापुछारे जैसी बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। सुबह जब सूरज की पहली किरण इन पहाड़ों पर पड़ती है, तो पूरा नज़ारा किसी सपने जैसा लगता है। ✨

ये तस्वीरें हमारी पिछली नेपाल ट्रिप्स के दौरान सारंगकोट Sunrise Point से ली गई हैं।

इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए घूमो बिहार की टीम सुबह लगभग 4:30 बजे ही होटल से निकल जाती है, ताकि सभी यात्री इस यादगार अनुभव का आनंद ले सकें। ❤️

घूमो बिहार हर महीने नेपाल के लिए कई Group Trips आयोजित करता है। अगली ट्रिप 27 मई से शुरू हो रही है और इसके बाद जून में भी कई ग्रुप ट्रिप्स हैं। 🇳🇵

5 दिनों के इस शानदार नेपाल ट्रिप में हम Kathmandu, Manokamana और Pokhara जैसी खूबसूरत जगहों को कवर करते हैं।

💰 Trip Cost: ₹15,500 per person

इसमें शामिल है:
✅ Travel
✅ 3 Star Hotel Stay
✅ Breakfast & Dinner
✅ Complete Group Tour Experience

अगर आप भी नेपाल की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो हमारे साथ इस यादगार सफर का हिस्सा बनिए। ✨

Call: 090602 88568

कभी-कभी हमें लगता है कि पहाड़ घूमने के लिए बहुत दूर जाना पड़ेगा…लेकिन अगर आप बिहार से हैं, तो सच मानिए — आपके सबसे नज़दी...
09/05/2026

कभी-कभी हमें लगता है कि पहाड़ घूमने के लिए बहुत दूर जाना पड़ेगा…

लेकिन अगर आप बिहार से हैं, तो सच मानिए — आपके सबसे नज़दीक और सबसे खूबसूरत पहाड़ों में से एक है दार्जिलिंग। ❤️⛰️

हिमालय की गोद में बसा दार्जिलिंग सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि एक एहसास है।
सुबह की ठंडी हवा… बादलों से ढकी सड़कें… दूर-दूर तक फैले चाय बागान… और पाइन के जंगलों के बीच से गुजरती घुमावदार सड़कें — हर मोड़ किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है। 🌿☁️

शायद यही वजह है कि अंग्रेजों ने भी इस जगह को इतना पसंद किया था कि उन्होंने यहाँ अपना बसेरा बना लिया।
आज भी दार्जिलिंग को “Queen of Hills” कहा जाता है। 👑

और सबसे अच्छी बात?
घूमो बिहार लगभग हर गुरुवार पटना से अपना ग्रुप दार्जिलिंग के लिए लेकर निकलता है। 🚌

तस्वीरों में आप देख ही सकते हैं कि लोग यहाँ कितनी मस्ती करते हैं —
कहीं चाय बागानों के बीच फोटोशूट 📸
कहीं पाइन फॉरेस्ट में लंबी वॉक 🌲
कहीं बादलों के बीच चाय की चुस्कियाँ ☕
और कहीं दोस्तों के साथ खुलकर हँसी-मजाक 😄

यह पूरा ट्रिप 3 दिनों का होता है, जिसमें 2 रात होटल स्टे शामिल रहता है। 🏨

यात्रा की शुरुआत पटना से होती है।
पटना से सिलिगुड़ी तक बस यात्रा रहती है, जिसमें यात्रियों के लिए बस टिकट शामिल होता है।
हम लोग राज्य बस सेवाओं के माध्यम से लोगों को सिलिगुड़ी भेजते हैं।

फिर असली पहाड़ी सफर शुरू होता है… 🚙
सिलिगुड़ी से आगे की पूरी यात्रा लोकल टाटा सूमो से कराई जाती है, क्योंकि पहाड़ों में वही गाड़ियाँ सबसे बेहतर मानी जाती हैं।

इन 3 दिनों में हम दार्जिलिंग की लगभग सभी प्रसिद्ध जगहें कवर करते हैं —

📍 Tiger Hill
📍 Batasia Loop
📍 Monastery
📍 Darjeeling Zoo
📍 Tea Gardens
📍 Peace Pagoda
📍 HMI
📍 Pine Forest
📍 Mirik Lake

यानी कम समय में पूरा दार्जिलिंग एक्सपीरियंस! ❤️

हमारे आगामी ग्रुप ट्रिप की तारीखें हैं —
📅 14–18 मई
📅 21–25 मई

और जून में भी लगातार कई ट्रिप्स होने वाली हैं। ☀️

इस ट्रिप की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹9500 प्रति व्यक्ति से शुरू होती है।
कपल और अलग-अलग स्टे ऑप्शन के हिसाब से अन्य पैकेज भी उपलब्ध हैं।

अगर आप भी इस बार पहाड़ों की ठंडी हवा महसूस करना चाहते हैं,
बादलों के बीच कुछ खूबसूरत यादें बनाना चाहते हैं…
तो हमारे अगले ग्रुप के साथ जुड़ सकते हैं। 😊

📞 बुकिंग और जानकारी के लिए कॉल/मैसेज करें: 090602 88568

चलिये… इस बार शहर की भागदौड़ छोड़कर कुछ दिन पहाड़ों के नाम करते हैं। 🏔️✨

08/05/2026

First Time Ever From Patna 🌊🇳🇵
Pokhara Fun Vibe Trip for Age 18-28 🎉

🗓️ 15-17 May 2026
💸 Trip Price: ₹7999 Only
✅ Booking Amount: ₹2500

Friends • Music • Mountains • Lake Views • Crazy Memories ✨

📞 Call Now: 9387302110

Address

Metro Pillar No. 77, Bypass Road
Patna
800027

Website

https://www.instagram.com/ghumobiharofficial/, https://www.youtube.com/@ghumobiharofficial,

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghumo Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ghumo Bihar:

Share

Category