Jharkhandi Johar

Jharkhandi Johar Jharkhand ("The land of forest") is a state in eastern India, created on 15 November 2000.

28 जुलाई से शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, 27 को पक्ष और विपक्ष की बैठक28 जुलाई से शुरू हो रहे झारखंड विधान...
25/07/2023

28 जुलाई से शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, 27 को पक्ष और विपक्ष की बैठक

28 जुलाई से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर 27 जुलाई को सत्ता पक्ष व विपक्षी दल के विधायकों की बैठक बुलायी गयी है.इसमें विपक्षी दल भाजपा की ओर से सरकार को घेरने की रणनीति बनायी जायेगी.वहीं सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए अपनी रणनीति बनायेंगे.सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक 27 जुलाई की शाम मुख्यमंत्री आवास में बुलायी गयी है.इससे पहले दिन के 12.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंत्री आलमगीर आलम के डोरंडा स्थिति सरकारी आवास में होगी.भाजपा विधायक दल की बैठक भी 27 जुलाई को होगी.इसमें विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी.बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा पार्टी के विधायक शामिल होंगे.

झारखंड सरकार ने कहा अब नये सॉफ्टवेयर से पास होगा मकान का नक्शा! भवन का नक्शा पास कराना एक जटिल प्रक्रिया बन गयी थी.भवनों...
25/07/2023

झारखंड सरकार ने कहा अब नये सॉफ्टवेयर से पास होगा मकान का नक्शा!
भवन का नक्शा पास कराना एक जटिल प्रक्रिया बन गयी थी.भवनों के नक्शा स्वीकृति के लिए निर्धारित शुल्क के अलावा अवैध राशि की मांग की जाती है.अवैध राशि नहीं देने पर नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाता है.नक्शा लंबित रहता है.छोटा मकान के लिए 30 से 50,000 रुपये तथा अपार्टमेंट का नक्शा पास करने के लिए 20-30 रुपये प्रति वर्ग फीट राशि वसूला जाता है.
झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम और रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए)में नक्शा पास करने के लिए 20 से लेकर 30 रुपये प्रति वर्गफीट अवैध राशि वसूली को लेकर स्वत:संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई की.जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष सुना.बताया गया कि 25जुलाई को नक्शा पास करनेवाला नया ऑटो डीसीआर सॉफ्टवेयर ऑनलाइन चलने लगेगा.एक सप्ताह तक इसका ट्रायल किया जायेगा.यदि सॉफ्टवेयर का ट्रायल सफल रहता है,तो पूरे राज्य में नक्शा पास करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने दो अगस्त की तिथि निर्धारित की.

25/07/2023

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।
Hemant Soren

झारखंड में 1 साल में लापता हुए 694 बच्चे,134 का अब तक सुराग नहीं!झारखंड में बीते 1 साल में 694 बच्चे लापता हो गए। इनमें ...
24/07/2023

झारखंड में 1 साल में लापता हुए 694 बच्चे,134 का अब तक सुराग नहीं!

झारखंड में बीते 1 साल में 694 बच्चे लापता हो गए। इनमें से 560 बच्चों का पता चल गया लेकिन 134 बच्चों को अब तक कोई सुराग नहीं मिला। दिलचस्प बात यह है कि इन 134 में से 122 बच्चे जमशेदपुर के हैं। इन आंकड़ों ने झारखंड में बाल अपराध,बाल मजदूरी और मानव तस्करी जैसे अपराधों की भयावह स्थिति को फिर उजागर किया है। गौरतलब है कि लापता बच्चों में से कइयों को दूसरे राज्यों में श्रमिकों के रूप में ले जाया जाता है। कई अपराध के दलदल में फंस जाते हैं तो कइयों को मानव तस्कर अलग-अलग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

जमशेदपुर में बच्चों के अधिक लापता होने की शिकायतों के बाद अब यहां मानव तस्करी व लापता लोगों की तलाश के लिए अलग सेल का गठन किया जा रहा है। कोल्हान में मानव तस्करी रोकने के लिए विशेष थाना चाईबासा में है। जमशेदपुर में 8 ऐसे मामले भी हैं,जिसमें लड़कियों को अच्छे वेतन पर काम कराने के लिए ले जाया गया। लेकिन,उनकी कई वर्ष अधिक उम्र के लोगों से शादी कर दी गई। इसका भी ब्योरा जिले के हर थाने से मांगा गया है,ताकि उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि बीचे-बीच में कई खबरें ऐसी आती है जबकि रेलवे स्टेशनों से काम का झांसा देकर दूसरे प्रदेशों में ले जाई जा रही बच्चियों को सीडब्ल्यूसी द्वारा रेस्क्यू किया गया या फिर दूसरे प्रदेशों से रेस्क्यू कर झारखंड लाया गया।

24/07/2023

जमशेदपुर में सड़क पर की गई खेती, जमे पानी में किया गया मछली पालन, जानें क्या है मामला !

जमशेदपुर के सरजामदा परसुडीह मुख्य मार्ग में रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इन लोगों ने सरकार के कार्यों का विरोध किया. तो वहीं दूसरी तरफ सड़क जो तालाब में तब्दील हुआ था, उस सड़क में धान रोपने के साथ-साथ मछली पालन कर विरोध दर्ज किया गया. इस विरोध से शायद स्थानीय विधायक और सांसद की आंख खुले और इस स्थिति को दुरुस्त किया जाए. जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया. मगर सवाल यह उठता है कि उनके जिला परिषद सदस्य होने के बावजूद भी स्थानीय क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बदहाल है और जिला परिषद सदस्य सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए इस तरह का विरोध कर रही है. जो सरासर गलत है. क्यों नहीं सड़क की बदहाली को लेकर जिला परिषद कोई कदम उठा रही है सिर्फ फोटो खिंचवा कर आम लोगों को आश्वासन देना यह कहां तक सही है !

24/07/2023

Manipur viral Video की घटना को लेकर Ranchi के लोगों में जबरदस्त गुस्सा, सुनिए लोगों ने क्या कहा !

मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को लगाए जायेंगे टीके। जानिए क्या है "मिशन इंद्रधनुष"रामगढ: मिशन इंद्रधनुष के तहत गुरुवार को...
21/07/2023

मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को लगाए जायेंगे टीके। जानिए क्या है "मिशन इंद्रधनुष"

रामगढ: मिशन इंद्रधनुष के तहत गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डॉ. अमोल, विश्व स्वास्थ्य संघ से पीपीटी के माध्यम से आईएमआई 5.0 मिशन इंद्रधनुष के बारे में बैठक में बताया। उनका कहना था कि मिशन इंद्रधनुष शून्य से पांच साल तक के बच्चों को खसरा, रुबेला, निमोनिया, डिफ्थेरिया, काली खांसी, टेटनस, जापानीज इन्सेफेलाइटिस और पोलियो से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं। सात अगस्त से अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को चिह्नित करना शुरू किया है। उनका कहना था कि ये कार्यक्रम यूविन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे। इसके लिए सहायकों और सेविकाओं द्वारा हेड काउंट सर्वेक्षण, समय पर ड्यू लिस्ट बनाना और माइक्रोप्लान बनाना शामिल है। मिशन इंद्रधनुष का टीकाकरण अभियान तीन महीने चलेगा। 07 अगस्त से 12 अगस्त तक पहला चरण होगा। इसके बाद, दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक और तीसरा चरण 9 अक्तूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं दोनों का टीकाकरण होगा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन इंद्रधनुष का सफल होना समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने बच्चों के नियमित टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया। इसके लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग की तरह काम करने का निर्देश दिया, साथ ही समाज कल्याण, शिक्षा और जनसंपर्क सहित अन्य संबंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर व्यापक प्रचार करने और शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन के लिए उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का पूरा इस्तेमाल करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इसके लिए उपायुक्त ने लोगों को जागरूक करने और मिशन इंद्रधनुष और नियमित टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए.

विश्व आदिवासी दिवस पर, दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव आयोजित किये जाने को लेकर डीसी ने की बैठकरांची | 9 अगस्त 2023 को विश्व आ...
21/07/2023

विश्व आदिवासी दिवस पर, दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव आयोजित किये जाने को लेकर डीसी ने की बैठक

रांची | 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा दो दिवसीय राज्यस्तरीय.. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अजयनाथ झा, निदेशक, जनजातीय शोध संस्थान रणेन्द्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेन्द्र चौबे, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, जिला खेल पदाधिकारी एवं इवेंट मैनेजर उपस्थित थे। बैठक के दौरान 09-10 अगस्त को आयोजित किये जानेवाले कार्यक्रम की रुपरेखा एवं सफल संचालन को लेकर विस्तार से आला अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल पर पिछले वर्ष के अनुभवों के साथ और बेहतर तैयारी किस प्रकार हो इस पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव में अन्य राज्यों की जनजातीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, साहित्य, इतिहास, कला एवं हुनर, उनकी अलग-अलग आर्थिक क्रिया, खेलकूद आदि क्षेत्र की विशेषताओं के समायोजन पर भी चर्चा की गयी।



20/07/2023

Address

Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhandi Johar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share