15/09/2020
मेरी संस्कृति मेरी #पहचान हमारे वेशभूषा और #आभूषणों से भी होती है । हमारी वेशभूषा जातीय समुदायों पर आधारित है । जैसे गढ़वाल की वेशभूषा #गढ़वाल की संस्कृति और जीवन #शैली को दर्शाती है । #कुमाऊं की वेशभूषा #कुमाउँनी संस्कृति और जीवन शैली को दर्शाती है । घाघरा , लहंगा, आँगड़ी, खानु, चोली धोती पिछोड़ा कुमाउँनी महिलाओं की वेशभूषा होती है । #कुमाउनी पुरुषों की #वेशभूषा में धोती , पैजामा , सूराव, कोट, कुर्ता, भोटू, कमीज , मुरजे , साफा, टोपी होती है । गढ़वाल मैं महिलायें की वेशभूषा मे आँगड़ी, गाती, धोती, पिछोड़ा आदि होता है । हमारी #संस्कृति #अतुल्यनीय है । #संस्कृति #संस्कृति_उत्तराखंड