Deepak Sharma

Deepak Sharma Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deepak Sharma, Srinagar.

न कोई जंग थी। न कोई बम गिरा। फिर भी एक पूरा शहर खाली हो गया। हजारों लोग मारे गए। चेरनोबिल कोई हादसा नहीं था - ये सिस्टम ...
01/01/2026

न कोई जंग थी। न कोई बम गिरा। फिर भी एक पूरा शहर खाली हो गया। हजारों लोग मारे गए। चेरनोबिल कोई हादसा नहीं था - ये सिस्टम की नाकामी थी।

On 26 April 1986, a single experiment at the Chernobyl Nuclear Power Plant turned into one of the worst disasters in human history.This was not a war.There w...

भोपाल गैस त्रासदी को हम एक हादसा कहते हैं…लेकिन क्या ये सिर्फ हादसा था?पूरी कहानी यहाँ है।
25/12/2025

भोपाल गैस त्रासदी को हम एक हादसा कहते हैं…

लेकिन क्या ये सिर्फ हादसा था?

पूरी कहानी यहाँ है।

On the night of December 2–3, 1984, Bhopal witnessed one of the worst industrial disasters in human history.A toxic gas leak from the Union Carbide factory c...

https://youtu.be/1NynMttTHyU
20/12/2025

https://youtu.be/1NynMttTHyU

Jawaharlal Nehru is often remembered as India’s first Prime Minister —but behind power, history, and leadership, there was a deeply human story.This video ex...

जगह का नाम है "पोम्पेई"ये जगह इटली में है, 2000 साल पहले माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी यहाँ फटा और लावा और राख ने पूरे शहर क...
05/07/2025

जगह का नाम है "पोम्पेई"

ये जगह इटली में है, 2000 साल पहले माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी यहाँ फटा और लावा और राख ने पूरे शहर को दबा दिया. लोग भागने की कोशिश कर कर रहे थे.. पर देखते ही देखते सब जमीन में धंस गया.

लेकिन आज क्या है यहाँ???

आज हम उसी जिंदा इतिहास को देख सकते हैं. आज पोम्पेई एक खुली किताब की तरह है। वो सारी गलियां, घर, मंदिर और बाजार जो तब दब गए थे, धीरे-धीरे खुदाई से बाहर निकल रहे हैं। पत्थर की सड़कें, टूटी-फूटी दीवारें, और वो सारी चीजें जो लोग छोड़ गए थे सब आज भी देखने को मिल जाएंगी। ये जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, और इतिहास प्रेमियों के लिए सोने की खान भी.

ऐसी जगहों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों का जाना तो बनता है और कौन नहीं जाना चाहेगा जहां एक वक्त, वक्त ही रुक गया हो?

लोग यहां आते भी हैं अतीत को महसूस करने, फोटो खींचने, कुछ इतिहास सीखने. पोम्पेई इटली के नेपल्स शहर के पास है। यहां पहुंचना आसान है मुश्किल नहीं.. ट्रेन या कार से जा सकते हो।

एक तस्वीर में पास के पहाड़ को देखकर लगेगा कि इतिहास कितना करीब है। कभी इटली जाने का प्लान बने, तो पोम्पेई को मिस मत करना.

कोई गया हो तो अनुभव साझा कीजिये.

Deepak Sharma

होमस्टे पर बहुत दिन से कोई पोस्ट डाली नहीं गई, वजह कोई बड़ी नहीं थी, बस मन नहीं था। मन नहीं था काम करने का, मन नहीं था क...
18/06/2025

होमस्टे पर बहुत दिन से कोई पोस्ट डाली नहीं गई, वजह कोई बड़ी नहीं थी, बस मन नहीं था। मन नहीं था काम करने का, मन नहीं था किसी भी टाइप के इंटरेक्शन का। कितनी बुकिंग्स आई और मना कर दी, बस मन नहीं था। अब बे-मन क्या ही करना तब।

पैसे के लिए किया नहीं था शुरू, पैसे के लिए किया होता तो शायद मन पीछे नहीं हटता, क्योंकि अच्छा चल रहा था सब। बस शौंक बड़ी चीज़ है तो होमस्टे बनाकर शौंक पूरा कर लिया।

लोगों से मिला,अच्छे लोगों से मिला, सबने प्यार दिया खूब, इज्जत दी खूब। पहचान बनी कुछ, मॉक पब्लिसिटी होने लगी...अच्छे कामों की हो ही जाती है...

खैर..अभी कुछ दिन से मन बना रहा हूं कि शुरू किया जाए होमस्टे।

लेकिन अबकी बार मन है कि होमस्टे पर थोड़ा काम किया जाए पहले। थोड़ा डेकोरेट किया जाए होमस्टे को। गैजेट्स पर काम किया जाए थोड़ा, थोड़ा विंटेज लुक दे दिया जाए होमस्टे को। बेसिकली इंटीरियर पर कुछ काम किया जाए।

थोड़ा काम कन्टेंट पर भी किया जाए, नेचर को पहले से ज्यादा पेश किया जाए आपके लिए।

कैमरा, ड्रोन या किसी भी बेहतर माध्यम से नेचर को आपके फोन तक पहुंचाया जाए, इसपर बेहतर काम किया जाए।

खैर अभी तो मन बना रहा हूं, उसके बाद करते हैं शुरू।

Deepak Sharma (रिपोस्ट)

त्रियुगीनारायण उत्तराखंड ❤️
01/04/2024

त्रियुगीनारायण
उत्तराखंड ❤️

त्रियुगीनारायण मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण गांव में एक हिंदू मंदिर है। ये प्राचीन मंदिर भगवान ...
01/04/2024

त्रियुगीनारायण मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण गांव में एक हिंदू मंदिर है। ये प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु जी को समर्पित है। यहां भगवान् नारायण भूदेवी तथा लक्ष्मी देवी के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर को देवी पार्वती के शिव से विवाह के स्थल के रूप में श्रेय दिया जाता है और इस प्रकार यह एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है। विष्णु ने इस दिव्य विवाह में पार्वती के भाई का कर्तव्य निभाया था, जबकि ब्रह्मा इस विवाहयज्ञ के आचार्य बने थे। इस मंदिर की एक विशेष विशेषता एक अखंड ज्योति है, जो मंदिर के सामने जलती है। माना जाता है कि लौ दिव्य विवाह के समय से जलती है जो आज भी त्रियुगीनारायण मंदिर में विद्यमान है। इस प्रकार, मंदिर को अखण्ड धूनी मंदिर भी कहा जाता है। आने वाले यात्री इस हवनकुण्ड की राख को अपने साथ ले जाते हैं और मानते हैं कि यह उनके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाएगी।

यह मंदिर भगवान विष्णु के पांचवे अवतार भगवान वामन अवतार को समर्पित है। मंदिर के सामने ब्रह्मशिला को दिव्य विवाह का वास्तविक स्थल माना जाता है। मन्दिर के अहाते में सरस्वती गङ्गा नाम की एक धारा का उद्गम हुआ है। यहीं से पास के सारे पवित्र सरोवर भरते हैं। सरोवरों के नाम रुद्रकुण्ड, विष्णुकुण्ड, ब्रह्मकुण्ड व सरस्वती कुण्ड हैं।

रुद्रकुण्ड में स्नान, विष्णुकुण्ड में मार्जन, ब्रह्मकुण्ड में आचमन और सरस्वती कुण्ड में तर्पण किया जाता है।

भगवान भोले नाथ और पार्वती का विवाह संभवत 18415 साल पूर्व इस मंदिर मैं त्रेता युग में हुआ था । यह तीर्थ स्थल किसी भी रूप में 17900 वर्ष से पुराना ही है।

त्रियुगीनारायण मंदिर होमस्टे लगभग सत्तर किलोमीटर दूरी पर है। आप कभी उत्तराखंड आएं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।

❤️

कार्तिक स्वामी मंदिर उत्तराखंड ❤️ ( Kartikey Temple ) रुद्रप्रयाग से लगभग 38 किलोमीटर दूरी पर रूद्रप्रयाग और पोखरी के रा...
31/03/2024

कार्तिक स्वामी मंदिर उत्तराखंड ❤️ ( Kartikey Temple )

रुद्रप्रयाग से लगभग 38 किलोमीटर दूरी पर रूद्रप्रयाग और पोखरी के रास्ते पर कनक चौरी गांव है, इस गांव से महज 3 किलोमीटर का ट्रैक कार्तिक स्वामी मंदिर की तरफ जाता है।

आज मैं आपको बताने वाला हूं, इस जगह पर लगभग तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिक जी की मूर्ति मौजूद है। ये एक इकलौता ऐसा मंदिर है जो मात्र पूरे उत्तराखंड में एक ही है और इन देवता का कोई दूसरा मंदिर पूरे उत्तराखंड में कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा। लगभग सभी जानते भी हैं कि भगवान कार्तिकेय भगवान शिव जी के ज्येष्ठ पुत्र हैं।

स्थानीय लोगो का मानना है कि भगवान कार्तिकेय आज भी क्रोध पर्वत पर तपस्या करते हैं. इस मंदिर के द्वार बारह महीनों पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं. वहीं यहां से प्रकृति को भी आप बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी नज़रों से निहार सकते हैं. यह उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक होने के साथ-साथ दैविक भी माना जाता है. यहां लोग अपनी मन्नत और मुरादों को पूरा करने की मांग को भगवान कार्तिकेय के इस दिव्य मंदिर में रखते हैं. मुराद पूरी होने पर घंटी और अपनी इच्छा अनुसार भेट चढ़ाते हैं.

अच्छा कार्तिकेय मंदिर काफी ऊंचाई पर होने के कारण ट्रैकिंग स्पॉट के रूप में भी चर्चा में रहता है.

पहाड़ों में होने के नाते मेरी अपनी राय के अनुसार आपसे यह कहना बनता है कि यदि आप रुद्रप्रयाग आयें तो यहां का क्षेत्रीय खाना ज़रूर खायें. यहां का क्षेत्रीय खाना है “कोदे की रोटी और उसके साथ हरी-भरी पालक और सरसों की सब्जी, साथ में वाइट बटर मिल जाये तो समझ लेना कि पहाड़ी सफर पूरा हो गया.

( Kartikey Temple )

ये सब तस्वीरें उत्तराखंड में अलग अलग जगहों की हैं। लेकिन होमस्टे से साठ से सत्तर किलोमीटर के दायरे में ही हैं। हमारा होम...
31/03/2024

ये सब तस्वीरें उत्तराखंड में अलग अलग जगहों की हैं। लेकिन होमस्टे से साठ से सत्तर किलोमीटर के दायरे में ही हैं।

हमारा होमस्टे बहुत सी जगहों का सेंटर प्वाइंट है।

जैसे : चोपता हो गया, त्रियुगीनारायण है, केदारनाथ धाम, कार्तिकस्वामी मंदिर, देवरिया ताल, धारी देवी मंदिर, बधानी ताल है, कोटेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर आदि आदि स्थान होमस्टे से 70 किलोमीटर के दायरे में ही मिल जायेंगे आपको।

तो कभी भी उत्तराखंड घूमने के लिए आप तैयार हों तो आप होमस्टे पर आ सकते हैं, यहां से आप आसानी से कहीं भी घूम सकते हैं उपर दी गई जगहों पर।

होमस्टे की लोकेशन आपको हमारी pin post पर मिल जायेगी।

ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे कॉल या मेसेज भी कर सकते हैं 097292 09831 इस नंबर पर।

उखीमठ (उत्तराखंड) भगवान केदारनाथ का आसन है। ठंड के दिनों में यहां पूजा की जाती है जब केदारनाथ के मंदिर बंद रहते हैं, हमा...
31/03/2024

उखीमठ (उत्तराखंड) भगवान केदारनाथ का आसन है। ठंड के दिनों में यहां पूजा की जाती है जब केदारनाथ के मंदिर बंद रहते हैं, हमारे होमस्टे से उखीमठ की दूरी लगभग 30 किलोमीटर (वन साइड) है। उखीमठ लगभग 1300 मीटर की ऊंचाई पर है। सर्दियों के दौरान, केदारनाथ मंदिर और मध्यमहेश्वर से मूर्तियों को उखीमठ रखा जाता है और छह माह तक उखीमठ में इनकी पूजा की जाती है।

आप कभी भी यहां आ सकते हैं। उत्तराखंड की कई जगहों पर हम खुद के ट्रांसपोर्ट से आपको घूमा सकते हैं। और रहने के लिए आप हमारे होमस्टे पर रह सकते हैं।

Address

Srinagar
246425

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Deepak Sharma:

Share