21/10/2016
पर्व के मौके पर चल रही सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें......................................................................
पूर्व मध्य रेल ने आगामी पर्व के मौके पर सहरसा से सात जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गुरूवार से सहरसा से पूजा स्पेशल ट्रेनेां का परिचालन शुरू हो गया है। सहरसा स्टेशन से सुबह साढ़े आठ बजे सर¨हद अंबाला पंजाब के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन खुली। जिस कारण अब अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ सामान्य हो गयी है। रेल अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सहरसा से सर¨हद अंबाला कैँट जनसाधारण विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चार ट्रिप चलेगी। वहीं सहरसा से आनंद विहार दिल्ली के बीच 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक तीन ट्रिप चलेगी। दशहरा के समय से ही लंबी दूरी के लिए स्पेशल ट्रेन बढ़ाने की मांग की गयी थी लेकिन रेल प्रशासन ने दशहरा के बाद 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। सहरसा से खुलनेवाली सर¨हद स्पेशल सुबह साढे आठ बजे खुलेगी जो दूसरे दिन सर¨हद अंबाला कैंट दिन के 11.50 बजे पहुंचेगी। वहीं अंबाला कैंट से यह ट्रेन शाम पांच बजे खुलेगी और सहरसा दूसरे दिन रात के नौ बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर सहरसा से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल सुबह साढे आठ बजे खुलेगी और आनंद विहार दूसरे दिन सुबह सात बजे पहुंचेगी तथा आनंद विहार से यह पूजा स्पेशल रात्रि 11 बजे सहरसा के लिए खुलगी और दूसरे दिन यह सहरसा रात के नौ बजे पहुंचेगी।
-----------------------------------
इस प्रकार शुरू है पूजा स्पेशल का परिचालन
सहरसा से आनंद विहार - 24 अक्टूबर, 31 अक्टूबर एवं 7 नवंबर
आनंद विहार से सहरसा- 21 अक्टूबर, 28 अक्टूबर एवं 4 नवंबर
सहरसा से सर¨हद अंबाला कैँट- 20 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 3 नवंबर एवं 10 नवंबर
सर¨हद अंबाला कैँट से सहरसा- 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 1 नवंबर एवं 8 नवंबर
---------------------------
सहरसा- सर¨हद पूजा स्पेशल का ठहराव
सहरस से खुलते ही पूजा स्पेशल बरौनी, मुगलसराय, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला कैँट सर¨हद पहुंचेगी और इसी रूट से वापस आएगी।
---------------------------
सहरसा- आनंद विहार पूजा स्पेशल का ठहराव
सहरसा से खुलते ही बरौनी, पटना, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर होते हुए सीधे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी औश्र इसी रूट से वापस सहरसा आएगी।