Chauth Ka Barwara

Chauth Ka Barwara Chauth Ka Barwada is a TOWN in Sawai Madhopur District of Rajasthan State, Bharat. Page Managed By - Anendra S.Amera

Chauth ka Barwara in Rajasthan is located in India - some 188 mi (or 303 km) South of New Delhi, the Indian capital. Uniara, Tonk, Sawai Madhopur, Mangrol, Kotri, Kota, Jaipur, Dausa, Bundi and Aligarh are places relativly close and might be worth to explore when in that area. According to our database, there is one airport in the area. The closest airport is Sanganeer Airport with a distance of 56.3 mi (or 90.7 km) south-east of the centre of Chauth ka Barwara.

म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के  तत्वाधान में चतुर्थ आत्मरक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन शिक्षा शिविर का  आज तृतीय दिवस रहा।श...
26/05/2026

म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के तत्वाधान में चतुर्थ आत्मरक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन शिक्षा शिविर का आज तृतीय दिवस रहा।शिव मंदिर परिसर में आज कुल 106 नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने भाग लिया। मां सरस्वती की वंदना से शिविर का शुभारंभ किया गया। तदनुपरांत बालक-बालिकाओं को विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक प्रतिस्पर्धाओं वाले खेल खिलाए गए। गया। साथ ही बालक बालिकाओं संग सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन किया गया।
शिविर के तृतीय दिन संयोजक व्याख्याता राकेश जी शर्मा मुकेश जी वर्मा भूपेंद्र वर्मा, योगाचार्य हंसराज जी मीणा, मनीष जी वर्मा, मेघराज जी हल्दुनीया, प्र.अ.दामोदर जी वर्मा,आचार्या श्रीमती रिंकी महावर, सहित अन्य मौजूद रहे।
बालक बालिकाओं को नियमित शिक्षण खेल के साथ साथ अल्पाहार भी दिया जाता हैं।

*संकल्प से सिद्धि तक — महाराजा भीमसिंह चौहान जी के सम्मान की ओर बढ़ते कदम* लगातार सोशल मीडिया और जनजागरण के माध्यम से मह...
26/05/2026

*संकल्प से सिद्धि तक — महाराजा भीमसिंह चौहान जी के सम्मान की ओर बढ़ते कदम*

लगातार सोशल मीडिया और जनजागरण के माध्यम से महाराजा भीमसिंह चौहान जी के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने का सकारात्मक परिणाम आज दिखाई देने लगा है।

अब चौथ का बरवाड़ा में उनकी जयंती विगत 2 वर्षों से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाने लगी है।उनके नाम से एक सार्वजनिक पार्क भी स्थापित हो चुका है — यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, स्वाभिमान और संस्कृति का सम्मान है। 🌺

यह शुरुआत है…
यदि माँ भगवती चौथ भवानी का आशीर्वाद बना रहा, तो वह दिन भी दूर नहीं जब कस्बे की पावन धरा पर महाराजा भीमसिंह चौहान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। 🚩

हमारा उद्देश्य केवल एक प्रतिमा लगाना नहीं,
बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के त्याग से परिचित कराना है।इतिहास तभी जीवित रहता है,जब समाज अपने महापुरुषों को याद रखता है ।

जय श्री चौथ माता की
अनेंद्र सिंह आमेरा
महाराजा भीमसिंह चौहान स्मृति संस्थान
चौथ का बरवाड़ा

चौथ माता मंदिर के संस्थापक महाराजा भीमसिंह चौहान की श्रद्धा के साथ मनाई जयंती चौथ का बरवाड़ा। उपखंड मुख्यालय पर सोमवार क...
25/05/2026

चौथ माता मंदिर के संस्थापक महाराजा भीमसिंह चौहान की श्रद्धा के साथ मनाई जयंती
चौथ का बरवाड़ा।
उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को एक महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में सोमवार को चौथ माता मंदिर के संस्थापक महाराजा भीमसिंह चौहान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं क्षेत्रवासियों ने महाराजा भीमसिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारी पावन धरा केवल मिट्टी और पत्थरों से नहीं, बल्कि आस्था, त्याग और संस्कृति की अमूल्य विरासत से निर्मित हुई है।
कार्यक्रम में महाराजा भीमसिंह चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वे केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि महान भक्त भी थे। उनकी अटूट श्रद्धा और भक्ति के कारण ही चौथ माता जी का भव्य मंदिर स्थापित हुआ, जो आज लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने चौथ का बरवाड़ा को माता की कृपा एवं शक्तिपीठ की छत्रछाया में सुरक्षित और गौरवान्वित किया।
महेंद्र सिंह आमेरा ने इस अवसर पर कहा कि आज भी माता के दरबार में आने वाले भक्त सुख, शांति और विश्वास प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराजा भीमसिंह चौहान की स्मृतियों को जीवंत रखने तथा उनके बताए धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

*संस्कारों की पाठशाला शुरू: बरवाड़ा में 20 दिन चलेगा आत्म रक्षा, चरित्र निर्माण एवम् सनातन संस्कृति शिविर, पहले दिन 55 ब...
24/05/2026

*संस्कारों की पाठशाला शुरू: बरवाड़ा में 20 दिन चलेगा आत्म रक्षा, चरित्र निर्माण एवम् सनातन संस्कृति शिविर, पहले दिन 55 बालकों ने भाग लिया*

*बरवाड़ा।* गर्मी की छुट्टियों को सार्थक बनाने के लिए म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूठी पहल की है। फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ आत्मरक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन शिक्षा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को महाराजा भीम सिंह सार्वजनिक उद्यान में हुआ।

मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुए 20 दिवसीय शिविर में पहले ही दिन 55 बालक-बालिकाओं ने पंजीकरण करवाया। बच्चों को खेल-खेल में शारीरिक दक्षता, मानसिक विकास एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है।

पूर्व सैनिक बुद्धिप्रकाश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान का महत्व समझाया। शिविर में योग, आत्मरक्षा, स्टोन आर्ट जैसी गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।

शुभारंभ अवसर पर योग शिक्षक हंसराज मीणा, स्टोन आर्टिस्ट मनीष वर्मा, प्रधानाध्यापक दामोदर वर्मा,आचार्या रिंकी महावर सहित राकेश शर्मा, मुकेश वर्मा,मेघराज हल्दुनीया फाउंडेशन समन्वयक अनेंद्र सिंह आमेरा सहित अन्य जन मौजूद रहे।

---🌸 *जय श्री देवनारायण जी* 🌸चौथ का बरवाड़ा धाम के दिव्य दर्शन 🙏कमल पर विराजे बाल स्वरूप, साथ में मोर और गौ-माता... ।भगव...
20/05/2026

---

🌸 *जय श्री देवनारायण जी* 🌸

चौथ का बरवाड़ा धाम के दिव्य दर्शन 🙏
कमल पर विराजे बाल स्वरूप, साथ में मोर और गौ-माता... ।
भगवान श्री देवनारायण जी सबकी मनोकामना पूरी करें।

*जय श्री देव!*

स्मृतियों के झरोखे से — वर्ष 1995 का वह अलौकिक अध्याय ।कुछ स्मृतियाँ समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं, बल्कि हर बीतते वर्ष के...
20/05/2026

स्मृतियों के झरोखे से — वर्ष 1995 का वह अलौकिक अध्याय ।

कुछ स्मृतियाँ समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं, बल्कि हर बीतते वर्ष के साथ और भी दिव्य हो उठती हैं।
वर्ष 1995 में चौथ का बरवाड़ा उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब भगवान श्री देवनारायण जी के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं निर्माण पूर्ण हुआ। उस समय पूरा कस्बा भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति के रंग में ऐसा रंग गया था, जिसकी गूँज आज भी हर दिल में जीवित है। 🙏

जब चारों ओर वेदमंत्रों की दिव्य ध्वनि और 108 कुण्डीय महायज्ञ की पावन अग्नि से बरवाड़ा आलोकित हुआ था। रात्रि में मन को मोह लेने वाली भव्य रासलीला का आयोजन
और वह विशाल भंडारा… जहाँ शुद्ध देशी घी के मालपुओं का प्रसाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर हर घर तक श्रद्धापूर्वक पहुँचाया जाता था।

वह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था,
वह चौथ का बरवाड़ा की एकता, आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव था। 🌺

माता चौथ भवानी की पावन धरा पर रचा गया यह इतिहास आज भी हर बरवाड़ावासी के हृदय में अमिट है।
और यही कारण है कि आज भी प्रतिवर्ष प्रतिमा स्थापना दिवस पर उसी श्रद्धा, उसी उत्साह और उसी भव्यता के साथ विशाल मेले का आयोजन होता है। ✨

🙏 जय श्री देवनारायण भगवान
🙏 जय श्री चौथ भवानी माता

📿 इस पावन स्मृति को अधिक से अधिक साझा करें और कमेंट में लिखें ।

✨ आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण व सनातन शिविर ✨📍 चतुर्थ शिविर📅 दिनांक : 24 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातःक...
17/05/2026

✨ आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण व सनातन शिविर ✨📍 चतुर्थ शिविर

📅 दिनांक : 24 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातःकाल 7.00 बजे से 8.00 बजे तक

इस ग्रीष्मकालीन शिविर में बालक–बालिकाओं को🛡️ आत्मरक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण🧘 योग, प्राणायाम एवं सनातन संस्कार🔥 हवन, ध्यान एवं आत्मनिरीक्षण🌟 व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक शिक्षा

जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

👦 आयुवर्ग : 06 वर्ष से 15 वर्ष तक📌 स्थान : शिवमंदिर पार्क एवं महाराजा भीम सिंह चौहान पार्क, चौथ का बरवाड़ा

📞 संपर्क : 9650909472, 9358086793

सीमित सीटें उपलब्ध हैं।अपने बालकों का पंजीकरण शीघ्र करवाएं।

🚩 जय चौथ माता 🚩

😔 *दुखद सूचना* 😔सवाई माधोपुर जिले के *चौथ का बरवाड़ा* क्षेत्र से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है।  यहाँ के निवासी दिलीप सिंह...
16/05/2026

😔 *दुखद सूचना* 😔
सवाई माधोपुर जिले के *चौथ का बरवाड़ा* क्षेत्र से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है।
यहाँ के निवासी दिलीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह सोलंकी (बारीवाला परिवार ) का असामयिक निधन हो गया है।
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
हम परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।
🙏 पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर सच्चाई सामने लाएं, ताकि परिजनों को न्याय मिल सके।
*विनम्र श्रद्धांजलि* 🌸

एक अपील: बरवाड़ा के कुलभूषण महाराजा भीम सिंह चौहान की जयंतीचौथ का बरवाड़ा के समस्त नागरिकों और श्री चौथ माता के अनन्य भक...
14/05/2026

एक अपील: बरवाड़ा के कुलभूषण महाराजा भीम सिंह चौहान की जयंती
चौथ का बरवाड़ा के समस्त नागरिकों और श्री चौथ माता के अनन्य भक्तों को सादर प्रणाम।

हमारी यह पावन धरा केवल पत्थरों और मिट्टी से नहीं, बल्कि आस्था और त्याग के अटूट इतिहास से बनी है। इस गौरवशाली विरासत के संरक्षक और हम सबके मार्गदर्शक महाराजा भीम सिंह चौहान की जयंती ज्येष्ठ शुक्ल नवमी (25 मई 2026) को हम सभी को पूरी श्रद्धा के साथ मनानी है।

महाराजा भीम सिंह जी न केवल एक वीर योद्धा थे, बल्कि वे एक 'भक्त शिरोमणि' भी थे। यह उनकी अनन्य भक्ति और अटूट श्रद्धा का ही फल है कि आज हमारे पास श्री चौथ माता का यह दिव्य दरबार है। उन्होंने ही बड़ी श्रद्धा के साथ चौथ माता मंदिर की स्थापना करवाई और बरवाड़ा को इस महान शक्तिपीठ की छत्रछाया में सुरक्षित किया। आज जो भी भक्त माता के दर्शन कर सुख-शांति पाते हैं, उस मार्ग को महाराजा भीम सिंह जी ने ही प्रशस्त किया था।

मेरी आप सभी से हृदय से अपील है:

भक्ति और शक्ति का संगम: आइए, उस महान शासक को याद करें जिन्होंने हमें चौथ माता की भक्ति का केंद्र दिया। इस जयंती पर हम सब मंदिर में दर्शन कर और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

सांस्कृतिक गौरव: बरवाड़ा के हर घर में यह अहसास होना चाहिए कि हम उस शूरवीर की संतानें हैं जिन्होंने धर्म और संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

सामुदायिक एकता: जिस तरह महाराजा साहब ने सभी को साथ लेकर मंदिर की स्थापना और नगर की रक्षा की, उसी तरह हम भी एकजुट होकर इस उत्सव को यादगार बनाएं।

चौथ माता के आशीर्वाद से, आइए हम अपने पूर्वज महाराजा भीम सिंह चौहान की स्मृति को जीवंत रखें और उनके बताए धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

महाराजा भीम सिंह चौहान अमर रहें!
जय श्री चौथ माता!

निवेदक:
अनेन्द्र सिंह अमेरा
एवं समस्त टीम 'म्हारो बारवाड़ो फाउंडेशन

ऐतिहासिक क्षण! ⚖️12 मई 2026 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम में राजस्थानी...
13/05/2026

ऐतिहासिक क्षण! ⚖️

12 मई 2026 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम में राजस्थानी भाषा को जोड़ने का निर्देश एक क्रांतिकारी कदम है।

म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन इस ऐतिहासिक निर्णय का हृदय से स्वागत करता है। हमारा मानना है कि:

इससे पूरे राज्य में एक समान भाषाई गौरव की भावना पैदा होगी।

हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों, लोक संस्कृति और समृद्ध विरासत से सीधे जुड़ पाएगी।

यह निर्णय राजस्थानी पहचान को वैश्विक पटल पर एक नई मजबूती प्रदान करेगा।

यह हम सभी राजस्थानियों के लिए स्वाभिमान का उत्सव है। आइए, अपनी मातृभाषा के इस गौरव को घर-घर पहुँचाएँ।

अनेंद्र सिंह आमेरा
समन्वयक - म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन
सम्पर्क: +91 9650909472

जय राजस्थान! जय राजस्थानी!

Address

Chauth Ka Barwara
Sawai Madhopur
322702

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chauth Ka Barwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share