17/04/2022
Aaropan
#आरोपण आजकल यह नाम सिवनी में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है, कुछ लोगो हमेशा की तरह हर बात के विरोध में विद्रोही बने रहते है तो कुछ लोग इस संगठन के कार्यों की खूब प्रसंशा और सराहना कर रहे है. जब संगठन के स्ववयंसेवको से हमने यह जान ने की कोशिश की तो सभी का एक स्वर में यही कहना था “हम अपना कार्य कर रहे है और वह अपना.” आरोपण ने अपना कार्य पिछले वर्ष वृक्षारोपण से प्रारम्भ किया था और आज अपने सिवनी शहर को स्वच्छ और साफ़ बनाये रखने के लिए कुछ ऐसे कार्यों में प्रयासरत है. जिस से वह अपने शहर को सुन्दर और साफ़ रख सके. और इस कार्य के लिए वह सिवनी की आम जनता और जिला प्रशासन का सहयोग चाहते है. हाल ही में आरोपण टीम ने गांधी भवन का जो कायाकल्प किया है उसे देख सभी खुश नज़र आ रहे है. जिन दीवारों में हमेशा पोस्टर और विज्ञापन नज़र आते थे आज वही दीवारो में एक नयी जान आ गयी हो, वे दीवारें भी आज सन्देश दे रही है..
आरोपण टीम ने सिवनी की जनता से अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाये रखने के लिए एक सन्देश दिया है टीम कहती है यदि आप गन्दगी न करे तो हमारा शहर स्वच्छ और सुन्दर बना रहेगा| यदि हमारा अधिकार है सिवनी सुन्दर स्वच्छ रहे, प्रगतिशील रहे सिवनी का विकास हो तो हमें अपने कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा|
https://www.facebook.com/aaropan2021/
*आरोपण टीम*:- लीना सनोडिया, सृष्टि साहू, प्रेक्षा वासने, हर्षी सूर्यवंशी, अरुणिमा मिश्रा,
प्रवीण बघेल, सुव्रत शर्मा, अर्पित राय, श्रेयांश बघेल, राजेश सनोडिया, शिवम अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, निशांत गार्वे, मृदुल श्रीवास, अर्जुन बैन, अभिषेक चौहान, अनिमेष साहू, अंकित बघेल, मनीष डेहरिया, चिरंजीवी घरदे, कुलदीप सनोडिया, सत्यम सनोडिया|
आरोपण चित्रकार :- अभिषेक चौहान, अर्जुन बैन, लीना सनोड़िया, प्रेक्षा वासने|