Sajjan Tour Travel

Sajjan Tour Travel For Taxi Service Anytime Anywhere 24×7
8516831796

 Sajjan Tour Travel  अनुमति नहीं तो भी आराम से कर सकते हैं आप महाकाल भस्मारती दर्शनउज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती...
12/08/2025

Sajjan Tour Travel अनुमति नहीं तो भी आराम से कर सकते हैं आप महाकाल भस्मारती दर्शन

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती देखने की चाहत उज्जैन आने वाले हर दर्शनार्थी के मन में होती है। यात्री इसके लिए तमाम जुगत भी लगाते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अब ऐसी व्यवस्था बना दी है कि जिससे हर व्यक्ति सुविधाजनक भस्मारती दर्शन कर सकता है। भले ही उसके पास अनुमति नहीं हो।

देशभर में सिर्फ महाकाल मंदिर में भगवान को भूतभावन स्वरूप में भस्मारती कर श्रृंगारित किया जाता है। भस्म चढ़ाने और उसके बाद होने वाली आरती का अद्भुत क्षण देखने की इच्छा से दूर-दूर से दर्शनार्थी उज्जैन आते हैं। नियमों के मुताबिक भस्मारती में शामिल होने के लिए रोज करीब 1800 लोगों को अनुमति जारी होती है। जबकि दर्शन की चाहत लिए हजारों लोग आते हैं। ऐसे में मंदिर समिति ने सुलभव्यवस्था बनाई है चलित भस्मारती दर्शन की व्यवस्था की है।

कतार में दर्शन करें प्रांगण में आरती देखें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि अनुमति वाले दर्शनार्थियों के अलावा अन्य दर्शनार्थी भी जो सुबह भस्मारती दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें एक कतार के जरिए कार्तिक मण्डपम् से भगवान महाकाल के आरती दर्शन कराए जाते हैं। इसके बाद वे लोग मंदिर प्रांगण व महाकाल लोक में लगी अलग-अलग बड़ी स्क्रीन पर भी सुविधाजनक रूप से भस्मार्ती दर्शन कर सकते हैं। स्क्रीन के समक्ष बैठने के लिए बेंच और टेंट भी लगे हैं। यहां सावन के महीने में हजारों लोग भस्मारती दर्शन का आनंद लेते हैं।

News Credit: अक्षरविश्व उज्जैन

🔱🕉️🥀

Address

Mahakal Mandir Ujjain
Ujjain
456006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sajjan Tour Travel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category