16/09/2026
"संकल्प एक स्वस्थ और सशक्त समाज का"
आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' की आधिकारिक शपथ ली।
नशा न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाते हुए, मैंने नशीले पदार्थों से दूर रहने और एक जागरूक नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक संदेश देने का संकल्प लिया है।
आइए हम सब मिलकर कहें — Say 'No' to Drugs!