07/09/2022
📝
देश के बाहर अमेरीका के एक छोर से दूसरे छोर तक हुए कार्यक्रमों में खूब सम्मान और स्नेह मिला।
वाशिंग्टन, वर्जीनिया ओर मैरीलैंड तीन राज्यों के त्रिकोण में गुजराती, हरियाणवी, मराठी, तेलुगु, राजस्थानी , मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के NRI समुदायों ने अपने यहां आमंत्रित कर सम्मान दिया।
इसी तरह एंटलाटिक सिटी न्युजर्सी, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन टेक्सास, लोस वेगास सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन आयोजित हुए सम्मान समारोह व स्नेह भोज में देशी भोजन और देशी पहनावा, परदेश में अपने वतन की रंगत पाकर हर्ष हुआ।
यहां मेरी देशी पोशाक का क्रेज इतना बढा कि जिन्होने कभी नहीं पहनी या छोङ दी वो प्रवासी बहनें भी मेरे कार्यक्रमों में खुशी खुशी परम्परागत पोशाक पहन कर आई। भारत से ओर्डर कर मंगवानी भी शुरू कर दिया😊
तीन पीढियों से यहां रह रहे इन सबके मन में अपने देश के प्रति गहरा लगाव आज भी हैं। ये सब यहां बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं जिसके कारण USA में भारतीय समुदाय काफी समृद्ध माना जाता है।
सभी के लिए शुभकामनायें।।