31/07/2026
➤ ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के देवाड़ा (मोहर्ली बफर) इलाके से यह खूबसूरत दृश्य सामने आया है, जहाँ प्रसिद्ध बाघिन 'छोटी मधु' (Choti Madhu) और उसके तीन शावकों की एक झलक, इतने करीब से देखना वाकई एक अद्भुत अनुभव है।
➤ गाड़ी के ड्राइवर द्वारा बाघिन पर अपर-डीपर / हाई-बीम लाइट मारना। वन्यजीवों के क्षेत्र में शाम के समय या अंधेरे में उन पर तेज रोशनी डालना न केवल पूरी तरह से गलत है, बल्कि उनके लिए असहज और असुरक्षित भी है।
➤ जंगल के इन राजा-रानियों की खूबसूरती का सम्मान करें।
जब भी सफारी या जंगल के रास्तों पर निकलें, तो जिम्मेदार नागरिक बनें।
➤ लाइट डिम रखें
➤ शांति बनाए रखें
➤ उन्हें बिना परेशान किए उनकी दुनिया को महसूस करें